Betul News : पंख के तहत प्रशिक्षण ले रही महिलाओं ने केम्प में दी ब्यूटी-मेंहदी सर्विसेज
Betul News : Women taking training under the wings gave beauty-henna services in the camp
आरडी स्कूल में आयोजित हुआ ब्यूटी-मेंहदी सर्विसेज केम्प, व्यवसायिक कौशल से महिलाओं को होने लगी आय

Betul News : (बैतूल)। जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए आर.डी.परिवार बैतूल द्वारा ‘‘पंख‘‘ एक प्रयास के तहत बीते छः माह से सिलाई, कढ़ाई, मेंहदी, ब्यूटी सर्विसेज, कम्प्यूटर, स्पोकन इंग्लिश का निःशुल्क व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आरडी परिवार का ‘‘पंख‘‘ एक प्रयास अभियान कुछ माह में ही महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह दिखाने लगा है।
पंख के तहत ट्रेनिंग ले रही महिलाओं को आय के स्त्रोत उपलब्ध करवाने के लिए आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल में 26 अगस्त को ब्यूटी सर्विसेज एवं 29 अगस्त को मेंहदी सर्विसेज केम्प का आयोजन किया गया। दोनों केम्पों में ट्रेनिंग ले रही महिलाओं ने सैकड़ों महिलाओं को न्यूनतम दरों पर गुणवत्तापूर्ण सर्विसेज उपलब्ध कराई गई। जिससे महिलाओं को आमदानी हुई।
गुणवत्तापूर्ण सर्विसेज की हुई सराहना (Betul News)
उल्लेखनीय है कि आर.डी.परिवार द्वारा संचालित ‘‘पंख‘‘ एक प्रयास की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल में 26 अगस्त को ब्यूटी सर्विसेज केम्प का आयोजन किया गया। केम्प में पंख एक प्रयास से प्रशिक्षित ब्यूटीशियनों द्वारा बड़ी संख्या में महिलाओं को न्यूनतम दरों पर फेशियल, क्लीअप, आइब्रो, वेक्स सहित अन्य ब्यूटी सर्विसेज देने के साथ ही हेयर कटिंग निःशुल्क में की गई।
पंख एक प्रयास से ब्यूटी सर्विसेज का निःशुल्क प्रशिक्षण लेकर बनी ब्यूटीशियन द्वारा दी गई गुणवत्तापूर्ण सर्विसेज की महिलाओं ने सराहना की। रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर 29 अगस्त को आरडी पब्लिक स्कूल में आयोजित मेंहदी सर्विसेज केम्प में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मेंहदी लगवाई। पंख एक प्रयास से ट्रेनिंग ले रही महिलाओं ने आकर्षक मेंहदी सजाई।
आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही है महिलायें-ऋतु खण्डेलवाल
आरडी परिवार द्वारा संचालित ‘‘पंख‘‘ एक प्रयास की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल ने बताया कि निःशुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण शुरू हुए अभी छः महीनें ही हुए है। लेकिन इतनी कम अवधि में भी व्यवसायिक प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान ही केम्प आयोजित कर प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे है। जिसमें विभिन्न विधाओं में पारंगत हो रही महिलाये गुणवत्तापूर्ण सर्विसेज प्रदान कर रही है जिससे उन्हें आमदानी भी होनें लगी है। डायरेक्टर ऋतु खण्डेलवाल के मुताबिक ‘‘पंख‘‘ एक प्रयास अभियान जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।



