Betul Samachar : रक्तवीर, गंज मंडल अध्यक्ष का जन्मदिवस आरएचएस ने मनाया
Betul Samachar: RHS celebrated the birthday of Raktaveer, Ganj Mandal President

Betul Samachar : (बैतूल)। राष्ट्रीय हिन्दू सेना द्वारा भाजपा गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा का जन्मदिव पीपल चौक पर केक काटकर धूमधाम से मनाया। संगठन के सदस्य राज पाटिदार ने बताया विकास मिश्रा विगत वर्षों में कई अनेक सामाजिक कार्य में सक्रिय रहें हैं।
संगठन के रोहित लोखन्डे ने बताया कि विकास मिश्रा ने अपनी पहचान रक्तवीर से बनाई है जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज़ों को रक्त की आवश्यकता पडऩे पर तत्काल रक्तदान करवाने और रक्त उपलब्ध करवाने में विकास मिश्रा का स्थान अव्वल है।
प्रखंड मंत्री सचिन विश्वकर्मा ने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी में रहते हुए श्री मिश्रा ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, प्रदेश संयोजक पवन मालवीय, मध्य भारत प्रांत सह संगठन मंत्री शुभम इगले, तहसील संयोजक विक्रांत कनाठे, नगर अध्यक्ष सनी साहू, नगर मीडिया प्रमुख अक्की महतकर,नगर मंत्री मोसम मालवीय, प्रखंड अध्यक्ष सोफ्निल पंवार, प्रखंड अध्यक्ष संदीप मालवीय, सदस्य युवराज ठाकरे,सदस्य प्रतीक ठाकरे, सुमित मालवीय, राज यादव चंदन माथनकर, दीपक खेडले, रोहित लोखडे, प्रवीण माकोडे उपस्थित रहे।



