बैतूल

NSS Day News : स्वच्छता एवं पौधरोणप के साथ मनाया एनएसएस दिवस, गाजर घास उन्मूलन के साथ लगाए फलदार पौधे

NSS Day News: NSS Day celebrated with cleanliness and plantation, planted fruit trees along with eradication of carrot grass.

NSS Day News : स्वच्छता एवं पौधरोणप के साथ मनाया एनएसएस दिवस, गाजर घास उन्मूलन के साथ लगाए फलदार पौधे

NSS Day News : (बैतूल)। जेएच कॉलेज बैतूल में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश के परिपालन में एनएसएस दिवस प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार तिवारी के संरक्षण में जिला संगठक डॉ. सुखदेव डोंगरे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शीतल खरे के संयोजन में महाविद्यालय के परिसर में वाणिजय भवन के नजदीक गाजर घास उखाडक़र स्वच्छता के साथ फलदार जामुन, जाम, नीबू, आंवला, अशोक के कुल 20 पौधे एनएसएस के स्वयंसेवकों के द्वारा रोपित किए गए।

खबर ये भी हैं: Betul Trafic News :कमानी गेट पर आधा घंटे से लगा जाम, यातायात पुलिस रही नदारत

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम एनएसएस दिवस पर आयोजित किया गया। प्राचार्य ने कहा एनएसएस के विद्यार्थी स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण की रक्षा करते हैं। डॉ. सुखदेव डोंगरे ने कहा मानव की आने वाली पीढ़ी को प्रदूषण से बचाने के लिए पौधारोपण करना अत्यन्त आवश्यक है। डॉ. शीतल खरे ने कहा हमारे एनएसएस के स्वयंसेवक समाज सेवा के माध्यम से स्वयं के व्यक्तित्व का विकास करते हैं।

खबर ये भी हैं: Red Run Marathon : यूनिवर्सिटी स्तर पर रेड रन मैराथन में बैतूल के विद्यार्थियों का चयन

NSS Day News : स्वच्छता एवं पौधरोणप के साथ मनाया एनएसएस दिवस, गाजर घास उन्मूलन के साथ लगाए फलदार पौधे

कार्यक्रम का संचालन कोमल देशमुख एवं आभार प्रकट आयुष घिडोडे, कुणाल केकतपुरे ने किया। पौधारोपण में छात्र एवं छात्राओं के द्वारा गैची एवं फावड़े से गड्ढे किए और पोधे रोपित किए गए। पौधे संरक्षण के लिए ट्री गार्ड लगाए गए। एनएसएस दिवस को सफल बनाने में सुरभि, रिया, अंजली, गंगा, निकिता, आंचलन, सलोनी, श्रद्धा, निशु, किरण, सोनम, लक्ष्मी, करीना, निशा, मुस्कान, सोनम, रोशनी, कल्पना, रंजीत, सुमित, नवीन नागले और हिंमांशु पाटिल का सक्रिय योगदान रहा।

खबर ये भी हैं: Business Idea : कम पैसे में शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी लाखों की कमाई

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button