Betul Samachar : पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में छात्राओं का चयन
Betul Samachar: Selection of girl students in pre-Republic Day parade

Betul Samachar : (बैतूल)। जेएच कॉलेज बैतूल में एनएसएस पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2023 में भागीदारी हेतु जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया विवेकानंद सभागृह में प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार तिवारी के संरक्षण में जिला संगठक डॉ. सुखदेव डोंगरे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गोपाल प्रसाद साहू, डॉ. शीतल खरे के संयोजन में संपन्न कराई गई।
खबर ये भी हैं: GK Questions : आखिर खड़े होकर पानी पीने से कौन सी बीमारी होती है?

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड
शिविर (मध्यक्षेत्र) 2023 का आयोजन अक्टूबर-नवंबर 2023 में क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ के द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया महिला वर्ग के पश्चात मोनिका उईके कन्या महाविद्यालय बैतूल, अंजली सिरसाम मुलताई, रिया खातरकर जेएच कॉलेज बैतूल, मिताली सोनपुरे शासकीय महाविद्यालय आमला, शीतल यादव भीमपुर, प्रियंका चौहान शाहपुर, सुरभि जैन जेएच कॉलेज बैतूल का चयन किया गया है।
खबर ये भी हैं: BJP News : गणपति अपने धाम चले, भाजपा कार्यालय विजय भवन में 10 दिन रही उत्सव की धूम
इसके अलावा अनामिका आकोदिया, रेशमी पन्द्राम कन्या महाविद्यालय बैतूल, अंजली नागोरे, आंचल मोहबे जेएच कॉलेज बैतूल को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। ये सभी छात्राएं 5 अक्टूबर 2023 को विज्ञान भवन बरकतउल्ला विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में सहभागिता करेंगे। चयन प्रक्रिया में प्रो. गीता माली, प्रो. शंकर सातनकर, डॉ. नीतू जायसवाल, डॉ. मेघा मालवीय, डॉ. मनोज कुमार घोडसे, डॉ. ममता राजपूत, प्रो. संतोष पंवार, प्रो. सरिता झारे ने सहयोग दिया।
खबर ये भी हैं: Betul Accident News: इंदौर-बैतूल हाइवे पर बस ने युवक को बाइक सहित कुचला, दर्दनाक मौत

वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रवीण परिहार, नवीन नागले, दिपाली पांडे, सतीश सलामे, हिमांशु पाटिल, अक्षय मालवीय, तनु मोहबे, पूनम मालवीय, रोनक बारमासे, दामिनी माथनकर, ऋषभ, अर्पण पंवार, विशाल अमरुते, कुणिका साहू, कुणाल केकतपुरे और आयुष घिडोडे ने सक्रिय योगदान दिया। जिले की 18 छात्राओं ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया।
खबर ये भी हैं: Betul Today News : बिना इंजेक्शन-दवाई के दिल की धड़कन कंट्रोल



