बैतूल

Betul News : पत्रकारिता की धौंस देकर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप

Betul News: Allegation of creating disruption in government work by threatening journalism

शाला प्रबंधन समिति मरामझीरी ने कलेक्टर से की शिकायत

Betul News : पत्रकारिता की धौंस देकर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप

Betul News : (बैतूल)। प्राथमिक शाला मरामझिरी शाला प्रबंधन समिति ने चार लोगों के खिलाफ पत्रकारिता की धौंस देकर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई है। शिकायत आवेदन में उल्लेख किया गया है कि अपने आप को वरिष्ठ पत्रकार बताकर 4 लोगो द्वारा 30 सितंबर 2023 को दोपहर में शाला में आकर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया।

खबर ये भी हैं: Betul Accident News: इंदौर-बैतूल हाइवे पर बस ने युवक को बाइक सहित कुचला, दर्दनाक मौत

बच्चों व शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ-साथ शिक्षक स्टॉफ के साथ अनर्गल बाते की गई। इन लोगों के द्वारा बच्चों से जबरदस्ती झूठी बयानबाजी कराने व शिक्षकों को बदनाम करने की साजिश के तहत दबाव बनाकर झूठी शिकायत करने के लिए बाध्य किया। अनावेदकों द्वारा अन्य स्कूलों में इस प्रकार झूठी व्यूह रचना रचकर बदनाम किया जाता है।

खबर ये भी हैं: Betul Samachar : पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में छात्राओं का चयन

साथ ही इस गिरोह द्वारा झूठी बाते फैलाकर 50 हजार की मांग शिक्षक, शिक्षिका एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों से की जा रही थी।  वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। शाला प्रबंधन समिति ने उचित जांच कर कार्यवाही की मांग की है। शिकायत करने वालों में प्राथमिक शिक्षक सुभाष सिंह ठाकुर, शाला प्रबंधन समिति सदस्य जमुना गोहे, समोती, गंगाबाई, शिव प्रसाद, अखिलेश, मीरा शामिल थे।

खबर ये भी हैं: Chhindwara News : पहलवान अपनी कला से दांव पेच लगा कर जीत हासिल करते है-दीपक सक्सेना

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button