Betul Samachar : भाजपा के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ ग्राम वलनी में उठे विरोध के स्वर, विरोध प्रदर्शन के बाद से ही गर्मा गया है राजनीतिक माहौल
Betul Samachar: Voices of protest raised in village Valni against the declared candidate of BJP, political atmosphere has heated up since the protest.

Betul Samachar : (बैतूल)। मध्यप्रदेश मे भाजपा ने भले ही अपने प्रत्याशियों को तैयारी करने के लिए चुनाव की घोषणा से पहले सूची जारी कर दी हो, लेकिन प्रत्याशियों सूची जारी होने के बाद से ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। मुलताई विधानसभा में पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख की टिकट घोषित होने के बाद बगावत का दौर शुरू हो गया है। ताजा मामला शनिवार को ग्राम वालनी से सामने आया है, जहां जनता ने रोड पर खुलकर चंद्रशेखर देशमुख का विरोध किया है।
खबर ये भी हैं: Betul Samachar : कांग्रेस तकनीकी विभाग के ज़िला अध्यक्ष बने इंजीनियर मैकेश मिंटू चौहान
ग्रामीणों का कहना है कि
वादा खिलाफी करने वाले प्रत्याशी को टिकट दिया गया है। इनका क्षेत्र की जनता से लेना देना नहीं है। यह हमेशा ही वादा खिलाफी और फूट डालो की नीति अपनाते आए हैं। ग्रामीणों ने देशमुख हटाओ-बीजेपी बचाओ जैसे नारे भी लगाए। ग्रामीण जनों ने जमकर नारेबाजी करते हुए चंद्रशेखर देशमुख की टिकट का खुला विरोध किया।
खबर ये भी हैं: Betul Today News : बिना इंजेक्शन-दवाई के दिल की धड़कन कंट्रोल
35 गांव के किसान बढ़ाएंगे बीजेपी की मुश्किलें
मुलताई विधानसभा क्षेत्र के 35 गांव में बीजेपी प्रत्याशी का विरोध बीजेपी के लिए चिंता की लकीरे खींच रहा है। वलनी में हुये इस विरोध प्रदर्शन के बाद से ही राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। यही नहीं अंदरूनी चर्चा खूब हो रही है, बीजेपी प्रत्याशी के विरोध के कारण कांग्रेस को इस सीट के लिए कोई खास मशक्कत नहीं करनी होगी।
खबर ये भी हैं: Betul News : पत्रकारिता की धौंस देकर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप
विश्वासघात के लगाए आरोप
विरोध करने वाले किसान अमरु पंदाम, प्रेम इवने, सूरजसिहं परते, गोरक कुमरे, सतीश इरपाचे, रमेश बेले लोकेश पिपरदे, हरिराम पंदाम, साहिबू इवने, पंजाब पंडोले रामकिशोर भलावी, मधु पिपरदे, कमलेश कुमरे, बारिकराम उमरझीरे, भोतू पंडोले, खुशयाल पिपरदे, दिलीप पिपरदे, मोटू उईके, तेजीलाल सलामे, धनराज बेले, दिवीदास कुमरे, बंसत पंडोले, राजू पंडोले, बली काकोडे, पिंटू भलावी, हेमंत रूपयालोरे, शंकर लहरपुरे, श्रवण खडाग्रे ने बताया हम सभी किसान भारतीय जनता पार्टी के वोटर है और अन्तिम पंक्ति के कार्यकर्ता आज बहुत आहत है। आज 35 गांव के किसान इनसे नाखुश है। 4 बार जिस व्यक्ति को मातृ तुल्य संगठन ने अपना विश्वास दिया, उसी पार्टी से कई बार विश्वासघात कर चुके है।
खबर ये भी हैं: Betul Today News : तीन दिवसीय ज्योतिष महासम्मलेन में शामिल हुए मां बगलामुखी साधक रविन्द्र मानकर
यह भी आरोप
- 2018 में राजा पवार को टिकट मिली तो मुख में राम बगल में छुरी।
- 2022 में जिला पंचायत चुनाव के समय भाजपा के समर्थन वाली उर्मिला गव्हाड़े के खिलाफ अपने पिट्ठू का प्रचार किया और उसको भी जीता नहीं पाए।
- 2022 में ही जिला पंचायत चुनाव के समय ही राजा पवार के खिलाफ लोगो को फोन लगा लगाकर भड़काया।
- 2022 में नगर पालिका मुलताई के चुनाव में कांग्रेस को जीताने में किया अप्रत्यक्ष सहयोग। मुलताई से भाजपा के कोई भी व्यक्ति को टिकट दे दो जीत जायेंगे।
खबर ये भी हैं: Betul news: कल रविवार शहर में बंद रहेगी बिजली




