Betul BJP News : देश और सनातन के लिए भाजपा की जीत जरूरी – रामेश्वर शर्मा
Betul BJP News: BJP's victory is necessary for the country and Sanatan - Rameshwar Sharma
पांचों विधानसभाओं की संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

Betul BJP News : (बैतूल) । भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिसके लिए देश और सनातन सर्वोपरी है। भाजपा को सरकार बनी तो राम मंदिर बना और भाजपा की सरकार बनी तो ही धारा 370 हट पाई।
इसीलिए भाजपा की जीत सिर्फ हमारे लिए ही नहीं अपितु देश और सनातन की रक्षा के लिए भी जरूरी है। यह विचार मप्र विधानसभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर और भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने बैतूल जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित भाजपा की विधानसभा प्रबंध समितियों की बैठकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
खबर ये भी हैं: Betul News : अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के जिला अध्यक्ष बने वामनकर
विधायक श्री शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा जब जीतती है तो यह जीत सनातन की भी होती है और भाजपा हारती है तो सनातन की भी हार होती है इसीलिए हमें किसी भी हालत में देश और सनातन के सम्मान के लिए भाजपा की विजय सुनिश्चित करनी है।
खबर ये भी हैं: Betul Today Samachar : अतिवृष्टि से किसानों की फसले हुई बर्बाद, जयस ने सौंपा ज्ञापन
पूर्व प्रोटेम स्पीकरदृविधायक श्री शर्मा शनिवार की सुबह बैतूल पहुंचे थे और देर शाम तक उन्होंने बैतूल जिले की पांचो विधानसभा की अलग-अलग बैठकें ली। बैठक में बैतूल जिले के प्रभारी के रूप में महाराष्ट्र के एमएलसी राम अंबाडकर, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी भी मौजूद रहे।
खबर ये भी हैं: Betul Today Samachar : युवाओं में खाकी वर्दी का सपना, बालाजीपुरम तक लगाई दौड़



