बैतूल

Betul News : जिले में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

Betul News: More than 20 thousand students took the Indian culture knowledge exam in the district.

बैतूल विकासखण्ड के साढ़े तीन हजार विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिल, सांसद उइके ने किया परीक्षा का निरीक्षण

Betul News : जिले में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

Betul News : (बैतूल)। समाज में भारतीय संस्कृति के बीजारोपण के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार निरंतर प्रयासरत है। छात्र-छात्राओं में भारतीय संस्कृति के बीजारोपण हेतु अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन प्रदेश भर में किया गया। जिसमे बैतूल जिले में 20 हजार से अधिक बच्चों ने भाग लिया। साथ ही बैतूल विकासखण्ड का योगदान साढ़े तीन हजार का रहा।

खबर ये भी हैं: Betul Samachar : 11 सूत्रीय मांग को लेकर कोरकू आदिवासी संगठन ने निकाली महारैली

Betul News : जिले में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

सांसद उइके ने उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल में परीक्षा के दौरान अवलोकन किया। इस दौरान गायत्री परिवार के उपजोन समन्वयक दीपचंद मालवीय, जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा गायत्री परिवार के सदस्यगण साथ रहे। जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा ने बताया कि देश को संस्कारित भावी पीढ़ी देने के लिए गायत्री परिवार अनेक अभियान चलाता है जिसमें से यह परीक्षा भी एक है।

खबर ये भी हैं: GK Questions : राजस्‍थान में किस पेड़ को ‘जंगल की ज्‍वाला’ कहा जाता है?

Betul News : जिले में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

परीक्षा के जिला समन्वयक गुलाबराव चिल्हाटे ने बताया कि यह परीक्षा शान्तिकुंज हरिद्वार से संचालित होती है इसमें सफल विद्यार्थियों को प्रांतीय स्तर व जिला स्तर पर पुरस्कृत भी किया जाता है। जिला समन्वय समिति और परीक्षा समिति ने जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी, सभी सहयोगी शिक्षक शिक्षकों, प्राचार्यो तथा सहयोगी परिजनों का आभार माना।

खबर ये भी हैं: Funny Jokes : इंसान बुखार आने पर इतना जल्दी-जल्दी दवाई नहीं ढूंढता, जितना…

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button