Betul Samachar : 11 सूत्रीय मांग को लेकर कोरकू आदिवासी संगठन ने निकाली महारैली
Betul Samachar: Korku tribal organization took out a mega rally regarding 11-point demand.
सड़क, बिजली पानी सहित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर किया प्रशासन का ध्यान आकर्षण
रैन बसैरा चौक पर क्रांतिकारी सरदार गंजनसिंह कोरकू की प्रतिमा लगाने की मांग

Betul Samachar : (बैतूल)। आदिवासी कोरकू संघर्षशील संगठन ने 11 सूत्रीय मांग को लेकर शहर में महारैली निकाली। जिला अध्यक्ष चैतराम कासदेकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जिले भर के आदिवासी कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए थे। रैली कलेक्ट्रेट पहुंची जहां पर विभिन्न मांगों का ज्ञापन जिला अध्यक्ष कासदेकर द्वारा कलेक्टर को सौंपकर शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की गई।
रैली में विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए चैतराम कासदेकर ने कहा हम सभी सरदार गंजन सिंह कोरकू एवं वीर रामजी भाऊ कोरकू के सम्मान के लिए आगे आए, और साथ में किसानों एवं गरीबों के लिए एक साथ खड़े हुए हैं। क्रांतिवीरों को आप ने सच्चा सम्मान दिया है। क्रांतिवीरों के सम्मान में हम आज हजारों की संख्या में तो कल जरूर लाखों की संख्या में होंगे।
खबर ये भी हैं: GK Questions : राजस्थान में किस पेड़ को ‘जंगल की ज्वाला’ कहा जाता है?
रैली में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष भीमपुर राजकुमार बारस्कर, युवा ब्लॉक अध्यक्ष दादू सिंह पांसे, रमेश कासदे कार्यवाहक अध्यक्ष ब्लॉक, कायटा जावरकर सहकोषधक्ष जिला, पुरन डिकारे, रतिराम, धारमदास बारस्कर, नेहरू जावरकर, मोतीलाल कासदे, बलदेव कासदे, देवा दहिकर, हरचरण कासदे आठनेर ब्लॉक अध्यक्ष, साधुराव कासदे, मोहन धाड़से अध्यक्ष भैंसदेही, अशोक बारस्कर, अनिल बारस्कर, बलि कासदे आमला ब्लॉक अध्यक्ष, सुखदेव पांसे, किशोरी बारस्कर, नीतीश बारस्कर, भीमपुर, भैंसदेही, आठनेर, आमला, घोड़ाडोंगरी, बैतूल के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
खबर ये भी हैं: PM Vishwakarma Scheme : PM मोदी की इस स्कीम पर RBI ने लिया बड़ा फैसला, लाभार्थियों को और 2 साल मिलेगा फायदा
इन मांगों की ओर किया ध्यान आकर्षण
सरदार गंजनसिंह कोरकू क्रांतिकारी की बैतूल के रैन बसैरा चौक पर मूर्ति लगाने की अनुमति प्रदान करने, रामजी भाऊ कोरकू स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से भैंसदेही कालेज का नाम करने, घोडाडोंगरी विधानसभा के ग्राम पंचायत नुतनढांगा के अन्तर्गत आने वाला ग्राम भंडारपानी में प्राथमिक स्कूल, बिजली, रोड व पानी की समस्या को हल करने, ग्राम पंचायत राम भतोड़ी के अन्तर्गत आने वाला ग्राम दानवाखेडा अजादी के 75 वर्ष बाद भी स्कूल रोड पेयजल बिजली से कोसो दूर है।
खबर ये भी हैं: Funny Jokes : इंसान बुखार आने पर इतना जल्दी-जल्दी दवाई नहीं ढूंढता, जितना…
वनग्राम पाटजोड से ग्राम पंचायत पंछी टोकरा होते हुए वनग्राम मोहनपुरा तक लगभग 15 किमी सडक रोड निर्माण करने, ग्राम टेकरीपुरा (कनारी) से बिटु कालिया होते हुए ग्राम भोडियाखापा तक लगभग 7 किमी लम्बाई की सडक निर्माण एवं विद्युतीकरण, लादी से सारनी मार्ग जल्द निर्माण करवाया जाए। लादी से सोरनादेही, बीसीघाट, भालदेही को जल्द प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से जोडा जाए।
बोदुड से खाण्डे पिपरिया मार्ग को जल्द स्वीकृत कर सड़क बनवाई जाए। विच्छुखान से बीजादेही तक प्रधानमंत्री सड़क में जोड़ा जाए। भीमपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत चिल्लोर के अन्तर्गत आने वाला ग्राम भावेपुर बाशिंदा के अन्तर्गत आने वाला ग्राम मोडलाखेड़ा में नदी पर पुल का निर्माण,।
खबर ये भी हैं: Betul Today Samachar : सूर्यवंशी ढोलेवार कुन्बी समाज ने किया शक्ति प्रदर्शन
ग्राम पंचायत ढोडाजाम के अन्तर्गत आने वाले ग्राम भटरी, ग्राम पंचायत नान्दा के अन्तर्गत आने वाला गांव पीपलढाना, ग्राम पंचायत रमा के अन्तर्गत आने वाले गांव इमलीपानी एवं झांगरीपानी, ग्राम बक्का ग्राम पंचायत नांदा में पुल निर्माण, भीमपुर भैंसदेही आठनेर बैतूल के किसानों को फसलों का उचित मुआवजा, कपिल धारा योजना अन्तर्गत बने कूप तक विद्युत लाइन का विस्तार करवाया जाए, ग्राम बघवाड से बोडना मार्ग पर सडक निर्माण, बावलीढाना में दो पुल का निर्माण, आठनेर विकासखण्ड के अन्तर्गत कावला में मोबाइल टावर, भैसाघाट से सलाईढाना रोड को जोड़ा जाए।
खबर ये भी हैं: हे भगवान! सबसे सस्ती SUV अब हुई महंगी, जानें फीचर्स- Hyundai Exter Price Hike
पलायन की समस्या को हल करने के लिये विशेष कमेटी का गठन, कोरकू समाज के जिलाध्यक्ष एवं गोंड समाज के जिलाध्यक्ष को इसका सदस्य बनाया जाये ताकि पलायन को रोकने में मदद मिल सके। अति पिछडे जिले के आदिवासी क्षेत्र का विशेष सर्वे करवाकर स्कूल, बिजली, पानी, रोड, अस्पताल जैसी मुलभूत सुविधाओं के लिये जिला एवं ब्लाक स्तर व ग्राम स्तर पर समिति का गठन किया जाए।
खबर ये भी हैं: Jaya Kishori Motivational Video: गुस्सा आने पर क्या करें ? जानिए जया किशोरी जी से



