Betul Today Samachar : प्रगतिशील बना जिला पेंशनर्स एसोसिएशन, प्रांतीय निर्देश पर बैठक में हुई नाम परिवर्तन की घोषणा
Betul Today Samachar: District Pensioners Association becomes progressive, name change announced in the meeting on provincial instructions
सेवानिवृत शिक्षिका का किया सम्मान

Betul Today Samachar : (बैतूल)। जिला पेंशनर्स एसोसिएशन अब प्रगतिशील पेंशनर एसोसिएशन बन गया है। संगठन की बैठक में प्रांतीय निर्देश पर नाम परिवर्तन की घोषणा की गई। उल्लेखनीय है कि एसोसिएशन की मासिक बैठक 5 अक्टूबर को पेंशनर सुंदरलाल कड़वे के निवास इटारसी रोड पर आयोजित की गई थी। बैठक मीरा शेषकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
खबर ये भी हैं: Betul Election News : बैतूल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे अलस्या पारधी
इस अवसर पर एसोसिएशन ने 30 सितम्बर 2023 को सेवा निवृत्त हुई सहायक शिक्षिका श्रीमती गीता पंवार का शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र से स्वागत सत्कार किया। अविनाश देशमुख ने पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रगति एवं कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष रामचरण साहू ने पेंशनर्स एसोसिएशन बैतूल की उपलब्धि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वन विभाग के सेवानिवृत्त 285 शासकीय सेवकों को समयमान वेतनमान का लाभ मिलेगा।
खबर ये भी हैं: Betul News : जिले में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा
विभिन्न पीड़ित सेवा निवृत्त साथियों द्वारा लिखित में आवेदन पत्र प्राप्त होने पर उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु तत्काल प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा 102 वर्षीय फेमिली पेंशनर्स श्रीमती दमयंती बाई नलगे को परिवार पेंशन में वृद्धि का लाभ देय नहीं होने का प्रकरण प्राप्त होता है तो एसोसिएशन पुरजोर कोशिश कर निराकरण हेतु उचित प्रयास करेगा।
खबर ये भी हैं: Betul Samachar : 11 सूत्रीय मांग को लेकर कोरकू आदिवासी संगठन ने निकाली महारैली
पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश भोपाल का पंजीयन निरस्त होने के ठीक एक महीने के भीतर प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बुधौलिया एवं उनकी टीम के अथक प्रयास से 5 अक्टूबर 2023 को नया पंजीयन नम्बर 40126/2023 प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के नाम से हो चुका है। अब नए पंजीयन नम्बर पर नई उर्जा, नए जोश, नई उमंग उत्साह से पेंशनर्स कल्याण हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। अतिशीघ्र प्रांतीय बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया होगी।
खबर ये भी हैं: GK Questions : राजस्थान में किस पेड़ को ‘जंगल की ज्वाला’ कहा जाता है?
बैतूल पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा ओमप्रकाश बुधौलिया, कीर्तिकुमार शर्मा, वीरेंद्र तिवारी, सुभाष शर्मा, गोविंदसिंह कुशवाहा पुरुषोत्तम पुरोहित आदि सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को अनेकानेक बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। बैठक में दिवंगत पेंशनर्स साथियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
खबर ये भी हैं: Funny Jokes : इंसान बुखार आने पर इतना जल्दी-जल्दी दवाई नहीं ढूंढता, जितना…
बैठक में अर्जुन गव्हाडे, मुन्नालाल साहू, श्रीराम खाण्डवे, बीआर धोटे, श्रीमती हेमलता साहू ने चर्चा में भाग लिया और व्यक्तिगत समस्याओं के निराकरण हेतु पेंशनर्स एसोसिएशन बैतूल के प्रति आभार व्यक्त किया। एलएस तुरिया ने आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन एवं कार्यवाही लेखन शिवचरण हजारे ने किया।
खबर ये भी हैं: हे भगवान! सबसे सस्ती SUV अब हुई महंगी, जानें फीचर्स- Hyundai Exter Price Hike



