बैतूल

Betul Samachar : किराड़ समाज चलाएगा नशामुक्ति अभियान

Betul Samachar: Kirar society will run de-addiction campaign

Betul Samachar : किराड़ समाज चलाएगा नशामुक्ति अभियान
Betul Samachar : (बैतूल)। नशा समाज की गति को रोकने के साथ समाज के विकास में बाधक बनता है। किसी भी समाज के विकास के लिए कुरूतिमुक्त समाज का होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य को लेकर रविवार को विकास नगर में अखिल भारतीय क्षत्रिय किराड़ महासभा की बैठक आयेाजित की गई। बैठक में शुभारंभ मां सरस्वती और भगवान बलराम के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

खबर ये भी हैं: Betul Voters Aware News : मतदाताओं को जागरूक करने निकाली रैली 

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महासभा के पदाधिकारी गांव गांव जाकर समाज को एकजुट कर समाज को नशामुक्त करने के लिए आव्हान करेंगे साथ ही आगामी समय में महासम्मेलन करने के लिए रूपरेखा भी बनाई गई। महासभा के पदाधिकारियों को महासम्मेलन के लिए जिम्मेदारी दी गई जिसमें मुख्य रूप से हरदा के वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश बाजुलिया ने कहा कि सभी के सहयेाग से महासम्मेलन को सफल बनाया जाएगा।

खबर ये भी हैं: Betul Vande Bharat Express : अब बैतूल में भी रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, मिला स्टॉपेज

बैठक में मुख्य रूप से महासभा के जिला अध्यक्ष दयाल पटेल हारोड़े, नवयुवक जिला अध्यक्ष मदनलाल डढोरे, उपाध्यक्ष बीएस पटेल, कोषाध्यक्ष नामदेव वर्मा, रामदास हारोड़े, हेमराज घिड़ोडे, धनराज नरवरे, नीलकंठ लिल्लोरे, मगन पटेल, शशिकांत वर्मा, जगद मनोहर लिल्लोरे, रमेश लिल्लोरे, चन्द्रकिशोर लिल्लोरे ने बैठक में अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु मौजूद थे।

खबर ये भी हैं: Funny Jokes : मंटू – कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया, घंटू – क्या बात कर रहा है?

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button