बैतूल

Betul Today News : साहू समाज का पापाकुंशा एकादशी व्रत अनुष्ठान पूजन समारोह 25 को होंगा

Betul Today News: Papakunsha Ekadashi fasting ritual worship ceremony of Sahu Samaj will be held on 25th.

Betul Today News : साहू समाज का पापाकुंशा एकादशी व्रत अनुष्ठान पूजन समारोह 25 को होंगा

Betul Today News : (बैतूल)। युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वावधान में एकादशी महोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। संगठन के प्रमुख गोपाल साहू एवं अजय जीतपुरे बताया कि25 अक्टूबर दिन बुधवार को शाम 7 से 9बजे तक पापाकुंशा एकादशी व्रत अनुष्ठान पूजन समारोह का आयोजन शिव मंदिर विनोबा नगर बैतूल में आयोजित किया जाएगा।
पंडित नरेंद्र दुबे ने बताया कि पापाकुंशा एकादशी का व्रत करने से जप तप के समान फल की प्राप्ति होती है। इस व्रत के प्रभाव से तीन पीढियां को पापों से मुक्ति मिल जाती है।मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से चंद्रमा के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है, और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
इस दिन व्रत करने वाले व्यक्ति को यमलोक में किसी भी प्रकार की यातनाएं नहीं सहनी पड़ती है। पंडित नरेंद्र दुबे ने नगर वासियों से एकादशी व्रत अनुष्ठान पूजन समारोह में उपस्थित रहकर इसका लाभ लेने का आग्रह किया है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button