बैतूल

Betul Samachar : भय प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी, राम जन्म होते ही हर्षित हुए भक्त, जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

Betul Samachar: Fear manifested, Kripala Deendayala Kaushalya Benevolent, devotees became happy as soon as Ram was born, Ramlila ground echoed with cheers.

Betul Samachar : भय प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी, राम जन्म होते ही हर्षित हुए भक्त, जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

Betul Samachar : (बैतूल)। शारदीय नवरात्रि पर्व पर श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान गंज में रामलीला का मंचन जारी है। सोमवार को तीसरे दिन नवयुवक रामलीला मंडल बरहापुर के कलाकारों ने भगवान राम के जन्म का दृश्य मंचित किया। राम जन्म होते ही दर्शक हर्षित हो उठे और पूरा रामलीला मैदान जयकारों से गूंज उठा। बधाई का दौर शुरु रहा और सभी ने एक-दूसरे को बधाईयां दी, फूलो की वर्षा हुई।

खब‍र ये भी हैं : Betul karate training : कराटे प्रशिक्षण में छात्राओं ने किक, ब्लॉक पंच का किया प्रदर्शन 

Betul Samachar : भय प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी, राम जन्म होते ही हर्षित हुए भक्त, जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

रामलीला मैदान गंज अयोध्यापूरी में परिवर्तित हो गया। भय प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी… स्तुति गाकर श्रद्धालु राम जन्म की खुशी में नाचने गाने लगे। रामलीला मंचन में अयोध्या पति राजा दशरथ के संतान न होने पर दुख जताने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। राजा दशरथ और तीनों रानियां इस बात को लेकर चिंतित रहती हैं कि पुत्र नहीं होने पर उत्तराधिकारी कौन होगा।

खब‍र ये भी हैं : Betul News : पूणे में अंश मालवी हुए सम्मानित, भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय स्तरीय कर्तव्य सम्मेलन संपन्न

Betul Samachar : भय प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी, राम जन्म होते ही हर्षित हुए भक्त, जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

चिंता दूर करने के लिए ऋषि वशिष्ठ यज्ञ करने की सलाह देते हैं। राजा दशरथ के किए उस यज्ञ के प्रभाव से उन्हें राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन नामक पुत्र की प्राप्ति होती है। लोग नवजात शिशुओं के दर्शनों के लिए उमड़ पड़े। कलाकारों का अभिनय उपस्थित श्रद्धालुओं को खूब भाया। देर रात तक चले इस आयोजन में काफी संख्या में पहुंचे भक्तों ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

खब‍र ये भी हैं : Funny Jokes : दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा, सास- ऐसा क्यों?…

आज होगा माता सीता का जन्म

रामलीला मंडल के सचिव जितेंद्र मस्की ने बताया कि आज 17 अक्टूबर को सीता जन्म, मुनी आगमन, यज्ञ रक्षा, ताड़का वध आदि लीलाओं का मंचन किया जाएगा। मस्की ने बताया आज बच्चे और युवा अपने धर्म, संस्कृति से दूर होते जा रहे है। ऐसे में रामलीला के माध्यम से आज की पीढ़ी को संस्कृति और सभ्यता सीखना चाहिए।

खब‍र ये भी हैं : Betul Today News : साहू समाज का पापाकुंशा एकादशी व्रत अनुष्ठान पूजन समारोह 25 को होंगा

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button