बैतूल

Betul karate training : कराटे प्रशिक्षण में छात्राओं ने किक, ब्लॉक पंच का किया प्रदर्शन 

Betul karate training: Girls students demonstrated kick, block punch in karate training

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में आयोजित हुआ कराटे बेल्ट ग्रेडिंग सह प्रशिक्षण

Betul karate training : कराटे प्रशिक्षण में छात्राओं ने किक, ब्लॉक पंच का किया प्रदर्शन 

Betul karate training : (बैतूल)। जिला कराटे एसोसिएशन द्वारा शासकीय कन्या शिक्षा परिसर बैतूल में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में एक सैकड़ा से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। कराटे प्रशिक्षक एवं एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी सुनील पवार ने बताया सभी छात्रों के द्वारा बेल्ट ग्रेडिंग के अनुसार अपना परफॉर्मेंस किक ब्लॉक पंच इत्यादि कलाओं का प्रदर्शन कर ग्रेडिंग परीक्षा में सभी ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : प्रदर्शनी में 200 बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

परीक्षक ओमकार महोबे, मध्य प्रदेश कराटे एसोसिएशन टेक्निकल असिस्टेंट टेक्निकल डायरेक्टर ब्लैक बेल्ट फोर्थ डाउन रैनसी एके एफ जज एवं कराटे एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तारण ब्लैक बेल्ट फोर्थ डाउन रैनसी के द्वारा निरीक्षण एवं प्रशिक्षण प्रदान कर बेल्ट ग्रेडिंग की परीक्षा का आयोजन किया गया। सभी छात्राओं को ग्रेडिंग के अनुसार बेल्ट प्रदान किए गए।

खबर ये भी हैं : Betul News : संत श्री आसारामजी बापू आश्रम में विशेष श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

कन्या परिसर छात्रावास की अधीक्षिका सुनीता जगदेव के द्वारा कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। समस्त छात्राओं को अधीक्षिका एवं प्राचार्य धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कराटे एसोसिएशन के ब्लॉक प्रमुख सियाराम वट्टी, कराटे प्रशिक्षक एवं एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी सुनील पवार उपस्थित रहे।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : कर्मा मंदिर कालापाठा में हुआ तर्पण एवं पिंडदान कार्यक्रम

कार्यक्रम के अंत में छात्रों को संबोधित करते हुए टेक्निकल डायरेक्टर ओमकार महोबे ने कहा कि आगामी समय में प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में बैतूल कन्या परिसर की छात्राएं भाग लेगी और बैतूल के लिए मेडल जीतकर जरूर लाएगी, ऐसी आशा व उम्मीद व्यक्त की। उन्होंने छात्राओं से कड़ी मेहनत व प्रतिदिन लगने वाली क्लास को अटेंड करने की बात कही।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : घोड़ाडोंगरी विधानसभा में कोरकू समाज उतारेगा निर्दलीय प्रत्याशी,समाजजनों ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button