Betul Samachar : बच्चे बोले : मतदान के लिए जागरूक करेंगे
Betul Samachar: Children said: Will create awareness for voting

Betul Samachar : (बैतूल)। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिसनूर में स्वीप 2023 के तहत शिक्षकों एवं 220 विद्यार्थियों को मतदान करने और लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई।
जिसमेंजिला सहायक नोडल अधिकारी एवं रासेयो के जिला संगठन डॉ सुखदेव डोंगरे, प्राचार्य आरके मालवीय, पूर्व प्राचार्य संपतराव कापसे के प्रो.शंकर सातनकर, एमएल मासोदकर,श्री पवार, श्रीमती खान मौजूद थे। इस चुनावी पाठशाला में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए डॉ.सुखदेव डोंगरे द्वारा मतदान का महत्व समझाया।
खबर ये भी हैं : Betul Congress News : अपनों की खुशी और गम में हमेशा अपनों के साथ रहा और रहूंगा : निलय विनोद डागा

उन्होने कहा कि मतदान के अवकाश घोषित किया गया है। जिससे आप आसनी से समय निकाल कर मतदान कर सकते हैं। संपतराव कापसे ने कहा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना हमारा कर्तव्य है। प्रो शंकर सातनकर ने कहा इस बार चुनाव आयोग दिव्यांग जनों एवं व्रधजनों का मतदान उन्हीं के घर में आकर मतदान करवाएगा। बच्चों ने उत्साहित होकर कहा कि वह लोगों को जरूर जागरूक करेंगे।
खबर ये भी हैं : Betul News : मोबिलाइजर की भर्ती में फर्जीवाड़े की शिकायत, जिला पंचायत ने दिए जांच के आदेश



