बैतूल

Betul Samachar : बैतूल विधायक के अहम से नाराज वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश भाटिया भाजपा में हुए शामिल

Betul Samachar: Angered by the ego of Betul MLA, senior Congress leader Ramesh Bhatia joins BJP.

  • बैतूल विधायक पर कार्यकर्ता-मतदाताओ को अपमानित करने का लगाया आरोप

  • हेमंत खण्डेलवाल की कार्यप्रणाली और व्यवहार से प्रभावित होकर थामा भाजपा का दामन

Betul Samachar : बैतूल विधायक के अहम से नाराज वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश भाटिया भाजपा में हुए शामिल
Betul Samachar : (बैतूल)। बैतूल विधायक द्वारा अपने कार्यकाल में विकास कार्य नही करने और पार्टी कार्यकर्ताओ को तवज्जो देने की बजाए उन्हे अपमानित करने से बैतूल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस में भगदड़ जैसा माहौल नजर आ रहा है। कांग्रेस मे वर्षाे से निष्ठा और समर्पण के साथ काम कर रहे कार्यकर्ताओ को उचित सम्मान नही मिलने, उनकी उपेक्षा होने और कांग्रेस के जनप्रतिनिधियो द्वारा विकास कार्य नही करवाने से नाराज होकर बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ के साथ कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा का दामन थामा जा रहा है।

खबर ये भी हैं : Betul BJP News : महिला नेत्रियों ने गणेश वार्ड में किया सघन जनसंपर्क

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो रहे कांग्रेसी जहां एक ओर बैतूल विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विधायक निलय डागा की कार्यप्रणाली से खासे नाराज आ रहे है साथ ही वे भाजपा की रीति-नीति और भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल की कार्यप्रणाली एवं व्यवहार से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम रहे है। लगभग 45 वर्षाे से कांग्रेस में अनेक जिम्मेदार पदो पर रहकर बैतूल जिले में कांग्रेस को स्थापित करने वाले मध्यप्रदेश झुग्गी झोपडी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश भाटिया (काका) कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है।

खबर ये भी हैं : Betul Congress News : गली-गली मोहल्ले-मोहल्ले कांग्रेस की नीतियों को पहुंचा रही महिलाएं, कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा के लिए मांग रही आर्शिवाद

भाजपा का दामन थामने वाले रमेश भाटिया ने आरोप लगाया कि बैतूल विधायक निलय डागा के अहम और उनके द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को अपमानित करने की कार्यप्रणाली से नाराज होकर उन्होने कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होने बताया कि भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद-पूर्व विधायक हेमंत खण्डेलवाल की विकास को लेकर सोच और उनके सरल, सहज व्यवहार से प्रभावित होकर वे भाजपा में शामिल हुए है। उक्त जानकारी भाजपा प्रत्याशी के मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

खबर ये भी हैं : Ceiling Fan Cleaning tips : दिवाली से पहले पंखा साफ करने की निंजा टेक्निक, 2 चीजों से करें सफाई, चमक उठेगा कोना-कोना

उल्लेखनीय है कि भाजपा कार्यकर्ता इंदरप्रीत सिंह आहालुवालिया इंदी सरदार के निवास पर रमेश भाटिया ने भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल के समक्ष भाजपा ज्वाइन कर उनके समर्थन में बैतूल नगर में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। श्री भाटिया ने आरोप लगाया है कि बैतूल विधायक निलय डागा द्वारा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ मतदाताओ का भी अपमान किया जाता है। बीते चुनाव के समय उन्होने झुग्गी झोपड़ी में विकास कार्य करवाने का वादा किया था परन्तु चुनाव जीतने के बाद वे अपने वादे से मुकर गए।

खबर ये भी हैं : Murmure Viral Video: मुरमुरे बनते देख लिया तो छोड देंगे भेलपुरी खाना, देखें वीडियो…..

उन्होने झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में विकास कार्य तो नही करवाए बल्कि झुग्गी झोपड़ी में रहने वालो का यह कहकर अपमान किया कि मैं तो 500-1000 रूपए देकर चुनाव जीतता हू। श्री भाटिया ने कहा कि उन्होने 45 वर्षाे तक जिले और प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती प्रदान की लेकिन बैतूल विधायक कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा के अहम, उनके द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ताओ-मतदाताओं का अपमान करने और अपने कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य नही करवाने से आक्रोशित होकर कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया है। अब वे भाजपा में शामिल होकर हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में काम करेगे।

खबर ये भी हैं : Betul News : शौच के लिए घर से निकला 17 वर्ष का लड़का हुआ लापता

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button