बैतूल

Betul Samachar : राहुल के पक्ष में किया जनसम्पर्क 

Betul Samachar: Public relations done in favor of Rahul

Betul Samachar : राहुल के पक्ष में किया जनसम्पर्क 

Betul Samachar : (चिचोली)। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके के पक्ष में  चिचोली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण नेकराम यादव, शहर अध्यक्ष विजय आर्य, सोनू कवड़े, महेश उइके ने सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जन संपर्क किया और लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशी ने मतदाताओं को आश्वस्त किया कि वे विधानसभा क्षेत्र की जनता की निस्वार्थ सेवा और मदद करेंगे।

खबर ये भी हैं:  Betul BJP Samachar : भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने भौरा में किया जनसंपर्क,जनता का मिला भरपूर समर्थन 

Betul Samachar : राहुल के पक्ष में किया जनसम्पर्क 

आज घोड़ाडोंगरी विधानसभा में सरगर्मी ओर तेज़ हो गयी जब ग्राम पंचायत पांढरा के वर्तमान सरपंच सुरवन सलाम पूर्व मंत्री प्रताप सिंह उइके के माध्यम से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वो विचारधारा की लड़ाई लड़ते है और कांग्रेस की विचारधारा हमेशा आदिवासी समाज की लड़ाई लड़ती आई है, उसी विचारधारा को देखते उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, उन्होंने विश्वास दिलाया कि अब जीत के लिये पूरी मेहनत करेंगे एवं कमलनाथ को मुख्यमंत्री बानाने के लक्ष्य के साथ पार्टी की विचारधारा को समाज तक पहुचने का कार्य करेंगे।

खबर ये भी हैं:  Modi ji live Betul: देखें बैतूल में पीएम नरेंद्र मोदी का लाइव टेलीकास्ट

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button