Betul News : जिले में लगातार दूसरी बार मनाया गया पुरुष दिवस
Betul News: Men's Day celebrated for the second consecutive time in the district
समाज में उपेक्षित हो रहे पुरुषों ने बताई पीड़ा, संस्था ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन

Betul News : (बैतूल)। सेव इंडियन फैमिली के बैनर तले रविवार को जिले में लगातार दूसरी बार पुरुष दिवस मनाया गया। निजी होटल में आयोजित कार्यशाला में जिले के कुछ ऐसे पुरुष पहुंचे जो वर्षों से समाज में उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचकर एसआईएफ संगठन के पदाधिकारियों से अपनी पीड़ा व्यक्त की। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं परिवार परामर्श केंद्र की सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी मीरा एंथोनी, डॉ. पुष्पा रानी आर्य, पत्रकार गौरीबालापुरे पदम एवं एसआईएफ के काउंसलर डॉ संदीप गोहे मौजूद थे।
पंजाब से बैतूल पहुंचे एक आर्मी जवान ने बताई पीड़ा
पंजाब से बैतूल पहुंचे एक आर्मी जवान ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि मेरी पत्नी के ने मुझ पर कई आरोप लगाए गए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी मुझे और मेरे परिवा को बदनाम करना चाहा। इन सबके कारण मैं बहुत डिप्रेशन में था। बुरे विचार मेरे मन में आ रहे थे, मैं अपना जीवन समाप्त कर लूं। पता चला कि रविवार यहां एक सेमिनार है। जिसकी सहायता से मुझे कुछ न्याय मिल सके। पत्नी ने मुझ पर तीन केस कर रखे हैं। मुझे बदनाम किया गया है। इसलिए आज मैं इतनी दूर से यहां न्याय की आस में आ या हूं। यह बताते हुए आर्मी जवान का गला रूंध जाता है। सेमिनार में बैतूल के एक बुजुर्ग दंपत्ति भी पहुंचे थे। जिन्होंने बताया कि उनकी बहू ने बेटे को मां-बाप से अलग रहने का दबाव बनाया। इसके बाद बेटा बहू के साथ अलग रहता है। मां-बाप से मिलने के लिए भी बेटे को बहू से छुपकर आना पड़ता है।
खबर ये भी हैं: Betul Samachar : मतदान करने सात समुंदर पार से आठनेर पहुंची प्रशिती जायसवाल
कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी देते हुए डॉ संदीप गोहे ने बताया कि महिलाओं द्वारा की गई झूठी शिकायतों से परेशान सहित परिवार में उपेक्षित पुरुषों, बुजुर्गों को कानूनी जानकारी से अवगत कराना एवं उनकी आवाज मुखर करना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज में दहेज प्रताड़ना, हनी ट्रैप, ऑनलाइन फ्रेंडशिप, शादी के लिए दबाव बनाना, लिव इन रिलेशनशिप में वर्षों तक रहने के बाद झूठे केस लगाना, वर्किंग प्लेस पर हरेसमेंट, धारा 498, 125 सीआरपीएस, घरेलू हिंसा एक्ट 2005 व अन्य कानूनों के दुरुपयोग से पुरुष प्रताड़ना के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने झूठे प्रकरण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानून सभी के लिए है यदि महिला प्रताड़ित होने पर पुलिस और कानून की मदद ले सकती है तो पुरुष को भी यह अधिकार है।
खबर ये भी हैं: Betul News : पवार समाज का दिपावली मिलन संपन्न
जिले में भी बढ़ रहे प्रकरण
डॉ संदीप गोहे ने बताया बैतूल जिले में भी बहुत सारे प्रकरण सामने आ रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानूनों का गलत इस्तेमाल हो रहा है। यही कारण है कि पुरुष भी हकों के लिए एकजुट होने लगे हैं। समाजसेवी मीरा एंथनी ने कहा डॉ.संदीप अच्छा काम कर रहे हैं। पुरुषों को संस्था के माध्यम से मेंटली सपोर्ट मिल रहा है। संस्था पुरुषों को कानूनी सहायता की मांग करें, पुरुष आयोग की मांग हो। डॉ.आर्य मैडम ने इतिहास के बारे में बताया कि समाज पुरुष प्रधान देश रहा है, कैसे आज वर्तमान में पुरुष भी झूठे केस में फंसकर परेशान है। वैचारिक सोच को बदलना होगा। उन्होंने समाज में झूठी शिकायतों की वजह से टूट रहे परिवारों की आवाज बनने के लिए एसआईएफ का आभार माना।
खबर ये भी हैं: GK Questions : ऐसा कौन सा काम है, जो इंसान मरने का बाद भी कर सकता है?
मानसिक स्वास्थ्य जीवन के हर चरण में महत्वपूर्ण
डॉ संदीप बरडे ने मेंटल हेल्थ पर जानकारी देते हुए पुरुषों को बताया कि मानसिक स्वास्थ्य जीवन के हर चरण में महत्वपूर्ण है, बचपन और किशोरावस्था से लेकर वयस्कता तक। अपने जीवन के दौरान, यदि आप मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का अनुभव करते हैं , तो आपकी सोच, मनोदशा और व्यवहार प्रभावित हो सकता है। मानसिक बीमारियाँ हल्के से लेकर गंभीर तक के विकार हैं, जो किसी व्यक्ति की सोच, मनोदशा और या व्यवहार को प्रभावित करते हैं। इसलिए विपरीत परिस्थितियों में मन को शांत रखकर अपनों से बातें साझा करें। पुरुषों की मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनके सामाजिक, पेशेवर, और व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करता है। मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे तो हर लड़ाई लड़ सकते हैं।
खबर ये भी हैं: Husband Wife Jokes : महिला- डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में बातें करने लगे हैं! क्या करूँ?…



