बैतूल

Betul Samachar : 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग 

Betul Samachar: Demand to declare government holiday on August 9, World Tribal Day

अवकाश घोषित नहीं होने से संपूर्ण आदिवासी समाज में शासन के प्रति नकारात्मक संदेश

कांग्रेस विधायक निलय डागा ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर अवकाश घोषित करने की रखी मांग

Betul Samachar : 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग 

Betul Samachar : (बैतूल)। कांग्रेस विधायक निलय डागा ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। प्रेषित पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि मध्यप्रदेश एक आदिवासी बाहुल्य प्रदेश हैं।

आदिवासी समाज अनादिकाल से ही अपनी अभिन्न संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों को संवर्धित एवं सरंक्षित करने के लिए जाना जाता है, जिसे संवैधानिक तौर पर भारत के संविधान में अनुसूचित जनजाति के रूप में एक अलग एवं विशिष्ट पहचान मिली हैं।

वर्ष 1994 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया गया है, इस दिन आदिवासी समाज अपने मानव अधिकारों के संवर्धन एवं संरक्षण को बताता है एवं अपनी मूलभूत सुविधाओं एवं अपनी समस्याओं से अवगत करवाता है।

इस दिन संपूर्ण आदिवासी समाज एवं वृहद् उत्सव के रूप में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाता है, जिसमें शासकीय अधिकारी कर्मचारी भी शामिल होते है। मेरे द्वारा पूर्व में भी विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किए जाने हेतु पत्र लेख किया गया था, लेकिन इस वर्ष भी अभी तक शासकीय अवकाश घोषित नहीं किया गया है, जिससे संपूर्ण आदिवासी समाज में शासन के प्रति नकारात्मक संदेश फैल रहा हैं।

आग्रह है कि 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में शासकीय अवकाश घोषित करने की कृपा करें, ताकि शासकीय अधिकारी कर्मचारी सहित समस्त आदिवासी समाज विश्व आदिवासी दिवस उत्साह पूर्वक मना सकें।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button