Best Mileage Car- BMW XM: बाइक की तरह 62 किमी का माइलेज देने वाली कार, फीचर्स ऐसे जो कोई और ना दें, कीमत हैं इतनी
Best mileage car bmw xm in india, bmw xm price, bmw xm price in india, bmw xm mileage per liter, bmw xm mileage reason, bmw xm

Best Mileage Car- BMW XM: जब कोई कार खरीदता है तो सबसे पहले वह माइलेज ही चेक करता है। कई कार कंपनी दावा करती हैं कि वह 30 किमी तक का माइलेज देती हैं, लेकिन आपने कभी 62 किमी का माइलेज देने वाली कार देखी हैं। हम जिस कार की बात कर रहे हैं वह बाइक से भी ज्यादा माइलेज दे सकती हैं। चलिए जानते हैं इस कार के बारे में…
खबर ये भी हैं : Betul Congress News : रहीम खान बैतूल विधानसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त

कीमत और पावरट्रेन (Best Mileage Car- BMW XM)
अब कार लग्जरी है तो जाहिक है कि महंगी भी होगी। यह कार बीएमडब्ल्यू एक्सएम है। इसमें प्लग-इन-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे यह इतना ज्यादा माइलेज देने में सक्षम बन पाई है। बीएमडब्ल्यू एक्सएम (BMW XM) की कीमत 2.60 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू है। इसमें 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो वी8 पेट्रोल इंजन के साथ प्लग-इन-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलती है। यह हाइब्रिड सेटअप 653 पीएस और 800 एनएम आउटपुट देता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
खबर ये भी हैं : Betul News : बैतूल विधायक निलय विनोद डागा ने किया नामांकन दाखिल माता और परिवार भी रही मौजूद

माइलेज (Best Mileage Car- BMW XM)
बीएमडब्ल्यू दावा करती है कि यह 61.9 किमी/लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। हालांकि, यह गौर करने वाली बात है कि क्योंकि यह प्लग-इन-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आती है तो इसकी बैटरी आपको खुद से चार्ज करनी होगी, जिसका चार्जर कार के साथ मिलेगा। इसमें 69-लीटर फ्यूल टैंक है। सिंगल फुल टैंक में यह लगभग 4271 किमी की रेंज दे सकती है।
खबर ये भी हैं : GK Questions : भगवान श्री कृष्ण को विश्राम करते समय किसने गलती से तीर मारा था?…

फीचर्स (Best Mileage Car- BMW XM)
जिस प्राइस प्वाइंट पर यह कार उपलब्ध है, वहां कूट-कूटकर फीचर्स मिलते हैं। इस कार के साथ भी ऐसा ही है। इसके फीचर्स की लिस्ट काफी लंबी है। इनमें से कुछ की बात करें तो कार में 14.9-इंच कर्व्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, फोर-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, बोवर्स एन्ड विल्किन, 1500-वाट डायमंड साउंड सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, हेडअप डिस्प्ले, 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, टीपीएमएस और डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स आते हैं। इसमें एडीएएस भी है।
खबर ये भी हैं : PM Swanidhi Yojana : इस योजना में बिना किसी गारंटी के मिलता है लोन, सरकार अब तक बांट चुकी 9100 करोड़, जानें क्या हैं प्रोसेस



