Betul Accident News : अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला ने तोड़ा दम, दो किशोर गंभीर घायल
Betul Accident News: Woman riding a scooter dies after being hit by an unknown vehicle, two teenagers seriously injured

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Accident News : बैतूल-भोपाल हाईवे पर रविवार रात स्कूटी सवार महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार दो किशोर घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पीसा जोड़ी के पास हुई।
पाढर में रहने वाले अबरार कुरैशी की पत्नी शाहीन कुरैशी (42) रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने बैतूल आई थीं। रात करीब 9 बजे बेटे अतहर (15) और आभान कुरैशी (9) के साथ स्कूटी से वापस पाढर लौट रही थीं। नेशनल हाईवे पर पीसा जोड़ी के पास स्कूटी को रान्ग साइड से आए अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। हादसे में महिला, बच्चों समेत सड़क पर गिर पड़ी, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो ग। जबकि दोनों किशोर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया।
खबर ये भी हैं : Betul News : सड़क किनारे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, बेखबर प्रशासन



