Electric Scooters Under 1 lakh : एक लाख से भी कम कीमत में आने वाले ये 5 धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज पर देते हैं जबरदस्त रेंज
Electric Scooters Under 1 lakh: These 5 cool electric scooters, which come in less than 1 lakh, give tremendous range on full charge.

| WHATSAPP GROUP |
|
Electric Scooters Under 1 lakh : भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का क्रेज भी यंगस्टर्स में बढ़ रहा है। कंपनियां भी कस्टमर्स की जरूरत और जेब को देखते हुए नए-नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मॉडल लॉन्च कर रही हैं। सिटी राइड के लिहाज से बात करें तो आप सिंगल चार्ज में अपनी जरूरत का ट्रैवल कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में, जो 1 लाख रुपये के बजट में फास्ट चार्जिंग होने का दावा करती हैं।
खबर ये भी हैं : Samsung Galaxy S24 Ultra : Samsung के आगे पानी भरेगा iPhone 15, Galaxy S24 Ultra में 50 MP टेलीफोटो कैमरा के साथ मिल सकते हैं ये फीचर्स
Ola S1X (Electric Scooters Under 1 lakh)
ओला कंपनी दावा करती है कि उनका इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल S1X 7. 5 घंटे में 3 किलोवाट की बैटरी सेट को 0% से 100% चार्ज कर देती है। अगर आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ओला हाइपर चार्जर से 15 मिनट चार्ज करते हैं तो आप लगभग 50 किलोमीटर की रेंज आसानी से टच कर सकते हैं। ओला S1X की रेंज करीब 151 किलोमीटर की है। इसकी कीमत 1 लाख से कम है।
खबर ये भी हैं : Health Insurance : हेल्थ इंश्योरेंस में क्या है टॉप-अप और सुपर टॉप-अप प्लान, यहां समझें दोनो में अंतर
Greta Electric Glide (Electric Scooters Under 1 lakh)
इस स्कूटर में लिथियम आयन बैटरी मिलेगी, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 100 KM की ड्राइविंग रेज देगा। कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को चार्ज होने में कम से कम 2. 5 घंटे का समय लगेगा। इसमें एंटी-थेफ्ट अलार्म, फ्रंट ग्लोव बॉक्स, लाइट डिजाइनर कंलोस और ‘एक्स्ट्रा-लार्ज लेक रूप दिया गया गया है। इस मॉडल का एक्स शोरूम प्राइस 80,000 रुपये है।
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : अंबाडा की इंडियन गैस एजेंसी का तुगलकी फरमान 190 रुपए का गैस पाइप खरीदने पर ही उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है भरा सिलेंडर
AMO Electric Jaunty (Electric Scooters Under 1 lakh)
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 59,966 – 90,064 रुपये तक है। एक बार फुल चार्ज होने पर 90 तक किलोमीटर की रेंज देता है। ये स्कूटर 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है।
Joy E Bike Wolf (Electric Scooters Under 1 lakh)
जॉय ई बाइक की वुल्फ इलेक्ट्रिक स्कूटर जीरो से 100% फुल चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय ले लेती है। लेकिन फास्ट चार्जर की मदद से आप इसको करीब 2. 5 घंटे में ही फुल चार्ज कर सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 90 किलोमीटर है कीमत की बात करें तो यह आपको 83,662 – 95,298 रुपए में मिल जाएगी।
खबर ये भी हैं : Okinawa Lite : मात्र 1,500 की EMI पर खरीदे ओकिनावा का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेंगे ये फीचर
Ampere Zeal EX (Electric Scooters Under 1 lakh)
लगभग 96,690 रुपये की कीमत वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 60v, 2. 3 kWh एडवांस लिथियम बैटरी के साथ आता है, जिसे फुल चार्ज होने में 5 घंटे लगते हैं। कंपनी का कहना है कि एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 50-55 किमी। प्रति घंटा हो सकती है।
खबर ये भी हैं : Warm Water Benefits : रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र से लेकर कई बीमारीयॉं होगी जड़ से खत्म








