Betul Samachar : तपस्या से हमारे कर्मों की निर्जरा होती है: डॉ. बिंदु प्रभा
Betul Samachar: Penance makes our Karma Nirjara: Dr. Bindu Prabha
चातुर्मास की विदाई का अंतिम व्याख्यान विमल सुराणा निवास पर संपन्न

|
Betul Samachar : (बैतूल)। आचार्य पार्श्वचंद म.सा. की सुशिष्या डॉ. बिंदु प्रभा म.सा ने अपने चातुर्मास की विदाई का अंतिम व्याख्यान विमल सुराणा के निवास पर दिया। म.सा. ने तपस्या पर फरमाया कि तपस्या से हमारे कर्मों की निर्जरा होती है, हमारे कषायों, पापों का क्षय होता है। तप से हमारा आत्म बल और तेज बढ़ता है, कई जन्मों के कर्म कटते हैं, हमारी गति सुधरती है, तप के साथ-साथ मौन व्रत भी धारण करें और नियमित सामायिक करें, मौन व्रत में जितने समय हम मौन रहते हैं, उतने समय मन स्थिर रहता है। गुस्सा नहीं आता है, दूसरों के प्रति कुविचार नहीं आते हैं, हम दुर्गुणों से बचते हैं हमारे मन में संयमित विचार आते हैं।
खबर ये भी हैं : Betul Congress News : कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके ने मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकताओं का माना आभार
Betul Samachar : तपस्या से हमारे कर्मों की निर्जरा होती है: डॉ. बिंदु प्रभा

व्याख्यान के बाद म.सा का राजस्थान की तरफ विहार हो गया। विहार में म.सा ने मनीष गोठी के वरद लॉन में अतुल गोठी के कैकन रेस्टोरेंट में तथा सचिव मुकेश गोठी के यहां मंगल मांगलिक फरमाया और म.सा. का विहार हो गया विहार में जैन समाज के श्रावक श्राविका उपस्थित थे। आज मंगलवार को म.सा. की स्थिरता चांदबेहड़ा में रहेगी तथा कल चिचोली पहुंचने के भाव रहेंगे। जयंतीलाल गोठी, विमल सुराणा, डॉ.सी वर्मा, गिरीश खंडेलवाल, अलकेश महाले, मुकेश सुराणा, मुकेश गोठी, श्रीमती शर्मिला पारख ने अपनी विहार सेवाएं दी। उक्त आशय की जानकारी सतीश पारख ने दी।
खबर ये भी हैं : Betul Forest News : वन विभाग ने किया रेड सैंड बोआ सांप का रेस्क्यू, तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार
|



