Betul BJP News : कांग्रेस ने किसानो से किया था दो लाख रूपए का कर्ज माफी का झूठा वादा-महेश्वर सिंह चंदेल
Betul BJP News: Congress had made a false promise of loan waiver of Rs 2 lakh to farmers - Maheshwar Singh Chandel
भाजपा किसानो को 12 हजार रूपए प्रतिवर्ष दे रही सम्मान निधि
अब 2700 रूपए गेंहू, 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी होगी

Betul BJP News : (बैतूल)। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल ने आरोप लगाया कि बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वोट हासिल करने के लिए किसानो से दो हजार रूपए कर्ज माफी का झूठा वादा किया था। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद डेढ साल में भी तात्कालिन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वादे के मुताबिक किसानो का दो लाख रूपए का कर्ज माफ नही किया। श्री चंदेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट लेने के लिए हमेशा ही किसानो सहित हर वर्ग से झूठे वादे करती है और सत्ता हासिल होने के बाद अपने वादो पर अमल नही करती। कांग्रेस के इस झूठ, फरेब को जनता भालिभांति समझ चुकी है। इसका जवाब जनता इस विधानसभा चुनाव में दमदारी से देने वाली है।
खबर ये भी हैं : Betul News : खाद, बीज,और कीटनाशक दवाइयों के मिलावट खोर हो जाये सावधान सख्त कार्यवाही के लिए रहें तैयार : निलय विनोद डागा
श्री चंदेल ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाकर किसानो की तरक्की के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारो द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। भाजपा सरकारो द्वारा किसानो को प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए की सम्मान निधि दी जा रही है। साथ ही आपदा पीड़ित किसानो को फसल बीमा की राशि मिलने के साथ ही उन्हे मुआवजा भी मिला है। उक्त जानकारी भाजपा प्रत्याशी के मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल ने बताया कि भाजपा सरकार किसानो को उनकी उपज का अच्छा दाम दिलाने के लिए कृतसंकल्पित है।
खबर ये भी हैं : Betul BJP News : भाजपा की सोच हमेशा ही विकास की रही
अब 2700 रूपए प्रति क्विंटल की दर से गेंहू एवं 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जाएगी। इसके अलावा भाजपा सरकारो द्वारा किसानो को समृद्ध बनाने के लिए अत्याधुनिक एवं उन्नत खेती की तकनीकि सुविधाएं भी दी जा रही है। श्री चंदेल ने बताया कि किसानो को लाभान्वित करने के लिए बैतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल द्वारा बैतूल में कृषि-उद्यानिकी आधारित उद्योग लगवाए जाएगे। उन्होने कहा कि भाजपा हमेशा से ही किसानो की हितैषी रही है। जबकि कांग्रेस ने किसानो का उपयोग वोट बैंक के लिए करके उनके साथ छलावा किया जाता रहा है। जिसे अब किसान भलिभांति समझ चुके है।
खबर ये भी हैं : Betul BJP News : हेमंत भैया ने पानी के संकट से दिलाई मुक्ति-अर्चना गायकी, समूह नल जल योजना से 24 गांवो में मिल रहा भरपूर पानी



