बैतूल

Betul Congress News : आधा सैकड़ा से अधिक युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा

Betul Congress News: More than half a hundred youth joined Congress Party

Betul Congress News : आधा सैकड़ा से अधिक युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा
Betul Congress News : (बैतूल)। सदर क्षेत्र के करीब आधा सैकड़ा से अधिक युवाओं ने गुरूवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले युवा कांग्रेस पार्टी की नीति-रीति और बैतूल विधायक निलय विनोद डागा के विजन से प्रेरित होकर शामिल हुए है। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के दौरान बैतूल विधायक निलय विनोद डागा के साथ ही ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोनू बडोनिया की मौजूदगी में प्रफुल्ल ठाकरे, पवन वेदरकर, अर्जून यादव, गोलू यादव, शुभम असलकर, मयंक निरापुरे, करन गुप्ता, संदीप बंजारे,राम धुर्वे, पराग यादव, खुशी माकोडे, वरूण टेकाम सहित अन्य युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

खबर ये भी हैं :  Betul Samachar : एकादशी का व्रत करने वाले मनुष्य पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है-पं नरेंद्र दुबे

भाजपा कार्यकर्ता भी हुए कांग्रेस में हुए शामिल

कांग्रेस पार्टी की नितियों से प्रेरित होकर पाढऱ के भाजपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव ने भाजपा छोडक़र कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। वहीं कोदारोटी से केसरी यादव सहित अन्य लोगों ने बैतूल विधायक निलय विनोद डागा की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। सभी को कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका स्वागत करते हुए उनके राजनीतिक भविष्य  के लिए शुभकामनाएं प्रदान की इस दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवाओं ने कांग्रेस पार्टी को विजय बनाने का भी संकल्प लिया है।

खबर ये भी हैं :  Husband Wife Jokes : पत्नी- अजी सुनते हो, आपका दोस्त एक पागल लड़की से शादी करने जा रहा है, उसे रोकते क्यों नहीं ?…

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button