बैतूल

Betul Congress News : कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा के समर्थन में एनएसयूआई ने आठनेर में किया जनसंपर्क

Betul Congress News: NSUI did public relations in Athner in support of Congress candidate Nilay Daga.

सरकार बनने पर कांग्रेस राज्य के हर वर्ग की सुख-सुविधाओं का रखेगी ख्याल: खान

Betul Congress News : कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा के समर्थन में एनएसयूआई ने आठनेर में किया जनसंपर्क

Betul Congress News : (बैतूल)। मतदान की तारीख नजदीक है और ऐसे में राजनीतिक दलों का धुआंधार जनसम्पर्क जारी है।  कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा के समर्थन में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान ने गुरुवार को आठनेर विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। इस अवसर पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान का कार्यकर्ताओ ने हर्षोल्ल्लास के साथ स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान श्री खान ने मतदाताओं तक कांग्रेस की नीतियों और गारंटियों की जानकारी पहुंचाई। उन्होंने मतदाताओं को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस राज्य के हर वर्ग की सुख-सुविधाओं का ख्याल रखेगी।

खबर ये भी हैं :Betul Samachar : विजय का विश्वास लेकर इस संग्राम में हो समर्पित – बबला शुक्ला

कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा के समर्थन में सैकड़ो एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ जैद खान डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान युवा मतदाताओं को श्री खान ने बताया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार देने के लिए सामग्र युवा रोजगार नीति बनाएंगे, समग्र युवा जॉब पोर्टल व रोजगार ब्यूरो बनाएंगे। रोजगार मेले और कैंपस सिलेक्शन के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को आमंत्रित करेंगे। मध्य प्रदेश सरकारी भर्ती कानून बनाएंगे। मध्य प्रदेश भर्ती आयोग का गठन करेंगे।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : बैतूल को मीठा नही चाहिए, कृषि महाविद्यालय चाहिए, भाजपा बताए क्यो नही खुला 18 साल में: गुबरेले

Betul Congress News : कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा के समर्थन में एनएसयूआई ने आठनेर में किया जनसंपर्क

भर्ती संबंधी समस्याओं को समाप्त करेंगे। 2 लाख से अधिक रिक्त पदों की भर्तियों के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर भर्ती करेंगे। श्री खान ने सभी मतदाता एवं युवा साथियों से अपील की है कि कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा को भारी मतों से विजय बनाए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एनएसयूआई आठनेर ब्लॉक अध्यक्ष अंकित खाकरे, रूपेश्वर साहू, कार्तिक सर्वे, डॉ.ज्ञानदेव माथनकर, नासिर हुसैन, डॉ.प्रमोद खांडवे, अल्ताफ पठान, जय किशोर जयसवाल, तरुण मानकर, शेख हारून, इलियास मामू, शरद डोंगरे, रियाज काजी, जानी पठान, अमित जायसवाल, शेख सलीम, प्रदीप प्रजापति, बाबू खान, गौरीशंकर आर्य, राहत अली प्रमुख रूप से मौजूद थे।

खबर ये भी हैं : Betul Congress News : कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को घर घर पहुंचा रही महिलाएं

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button