सीईओ जिला पंचायत,जिला शिक्षा अधिकारी,जिला परियोजना समन्वयक भी साथ रहे
प्रबंध संचालक (औद्योगिक)ने किया स्कूलों का निरीक्षण
छिंदवाड़ा:- स्कूल चले हम अभियान की सहभागिता हेतु राज्य प्रशासनिक अधिकारी को जिले आवंटित किए गए,एम.पी.इंडस्ट्रियल कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक डॉ.नवनीत मोहन कोठारी ने जिले के मोहखेड़ विकासखंड के माध्यमिक शाला घोगरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में घोघरी विद्यालय की कक्षा 6, 7 एवं 8 की डिजिटल क्लासेस देखकर वे खुश हुए तथा बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से अध्यापन कार्य एवं जीरो स्पेस लाइब्रेरी से प्रभावित होकर माध्यमिक शाला घोघरी के शिक्षकों को उन्होंने प्रोत्साहित किया,विकासखंड सौसर के सी.एम.राइज स्कूल तथा प्राथमिक /माध्यमिक विद्यालय कुड्डम का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान बच्चों की पढ़ाई का स्तर नामांकन, गणवेश, साइकिल वितरण तथा शासन से मिलने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण में संचालक महोदय के साथ जिले की जिला पंचायत सीईओ पार्थ जयसवाल,जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल, जिला परियोजना समन्वयक जे.के.इडपाचे, सहित एपीसी मथुरा प्रसाद चौरिया,विकासखंड स्रोत समन्वयक शशीकुमार वहाने, विकास खंड शिक्षा अधिकारी डब्लू.आर. खापरे ,संकुल प्रचार्य उमरानाला राजीव साठे,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सौंसर भास्कर राव गावंडे, बीएसी अरविंद भट्ट एवं मनोज कोलारे साथ रहे।



