Betul Crime News : फर्स्ट ईयर की छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच
Betul Crime News: First year student consumed poisonous substance, died during treatment

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Crime News : बैतूल जिले के सुरगांव में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट की जहर खाने से मौत हो गई। वह भोपाल के एक कॉलेज में बी-फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है, फिलहाल छात्रा का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मामला जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के सुरगांव का है। जहां छात्रा दीक्षा ढाढोरे (18) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ का लिया। जिसे गुरुवार दोपहर 2 बजे के आसपास बैतूल के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के इलाज के दौरन रात में छात्रा की मौत हो गई। (Betul Crime News)
खबर ये भी हैं : Betul News : भैंसदेही व मुलताई के किसानों की मिलेगी फसल बीमा राशि
शुक्रवार सुबह छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। छात्रा के पिता नारायण और मामा उमेश भूषण ने बताया की छात्रा भोपाल के वैष्णवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में बी-फार्मेसी फर्स्ट इयर की स्टूडेंट थी। वह अपनी बड़ी बहन साक्षी के साथ भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। दादी का देहांत होने के बाद दोनों बहने 8-10 दिन पहले 13वीं के कार्यक्रम के लिए गांव आई थी। गुरुवार को दादी की तेरहवीं का कार्यक्रम दौरान छात्रा ने उल्टी करना शुरू कर दिया। इससे पता चला कि उसने कुछ खा लिया है। (Betul Crime News)
खबर ये भी हैं : Betul News : कांग्रेस ने हरदा हादसे पर दुख जताया, मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की
आशंका है की उसने चूहे मार दवा खाई होगी। उसे तुरंत बैतूल लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिता और बाकी परिजन भी यह नहीं बता पा रहे है की उसने यह कदम क्यों उठाया। उसने न तो कभी कोई शिकायत की और न ही कभी कोई समस्या बताई। कल भी वह घर आए मेहमानों से अच्छे से बातचीत कर रही थी, लेकिन उसने यह कदम क्यों उठाया कोई बता नहीं पा रहा है। छात्रा किसान नारायण की दो ही बेटियां है, जिनमें दीक्षा छोटी बेटी थी। (Betul Crime News)
खबर ये भी हैं : Betul News : हरदा जैसी हृदय विदारक घटना की पुनरावृत्ति रोकने कलेक्टर एवं एसपी ने की पटाखा गोदामों पर रेड



