बैतूल

Betul Crime News : त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में प्रेमी की हत्‍या, दो आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News: Lover murdered in triangular love affair, two accused arrested

Betul Crime News : त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में प्रेमी की हत्‍या, दो आरोपी गिरफ्तार

 WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Crime News : (बैतूल)। हमलापुर में हनुमान मंदिर के पास पॉलिटेक्निक के छात्र का शव मिलने के मामले में पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या होने का खुलासा किया। जेएच कॉलेज के छात्रों ने पॉलिटेक्निक के छात्र को माचना नदी पर ले जाकर मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई थी। आरोपी युवक अपनी प्रेमिका से छात्र के मिलने से नाराज था। इससे नाराज होकर दोस्त के साथ मिलकर छात्र की हत्या की थी। 19 दिसंबर को हमलापुर में हनुमान मंदिर के सामने रोड के किनारे छात्र पंकज पिता राजेश यदुवंशी 19 साल निवासी हरन्या का शव मिला था। गंज पुलिस को घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज से क्लू मिला। (Betul Crime News)

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : कोविड के नए वेरिएंट के दृष्टिगत कलेक्टर श्री पुष्प ने ली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक

Betul Crime News : त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में प्रेमी की हत्‍या, दो आरोपी गिरफ्तार

विवेचना में मृतक के नाबालिग से प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली। पुलिस ने जेएच कॉलेज के छात्र आरोपी देवेन्द्र यादव व हेमंत यादव पर धारा 364, 302, 34 में केस दर्ज किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया पंकज (मृतक) का एक नाबालिग से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिनों पूर्व इसी नाबालिग से आरोपी हेमन्त यादव के भी प्रेम संबंध हो गए थे, जब पंकज सामान लेने बैतूल आया तो वह नाबालिग प्रेमिका से मिलने उसके रूम में गया, जहां आरोपी हेमंत ने उसे देख लिया।

खबर ये भी हैं : Bans Ki Kheti : बंजर जमीन में करें बांस की खेती, सालों साल होगा तगड़ा मुनाफा

Betul Crime News : त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में प्रेमी की हत्‍या, दो आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद हेमंत ने अपने साथी देवेन्द्र के साथ पंकज को बाइक में बीच में बैठाकर मलकापुर रोड पर स्थित माचना नदी के पास ले गया, जहां दोनों ने पंकज के साथ मारपीट की। पंकज को जब जमीन पर गिर पड़ा तो उसे मरा समझकर छोड़कर दोनों भागकर अपने हॉस्टल चले गए थे। आरोपियों की निशानदेही पर घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक पंकज के मोबाइल को माचना नदी में सर्च कराया। आरोपी देवेन्द्र से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर आरोपी हेमंत यादव और देवेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया। (Betul Crime News)

खबर ये भी हैं : Betul News : उपभोक्ता आयोग बैतूल का आदेश, किसानों को मिलेगी फसल बीमा राशि -1

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button