बैतूल

MP Youth Games : खेलों एमपी यूथ गेम्स की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

MP Youth Games: District level competition of MP Youth Games organized

विभिन्न खेलों में बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने लिया भाग, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

MP Youth Games : खेलों एमपी यूथ गेम्स की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

MP Youth Games : (बैतूल)। “खेलों एमपी यूथ गेम्स 2023” का जिला स्तरीय आयोजन कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। रविवार को बालिका वर्ग की जिला स्तरीय स्तरीय प्रतियोगिता जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड में सम्पन्न की गई। यहां एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, बॉस्केटबॉल, व्हॉलीबॉल, बैंडमिंटन, जूडो, कबड्डी, टेबल-टेनिस, टेनिस, व्हॉलीबॉल, कुश्ती, तैराकी, शतरंज, खो-खो, मलखम्ब, योगासन, वेटलिफ्टिंग में विकासखण्ड स्तरीय चयन स्पर्धाओं से चयनित लगभग 1500 खिलाडिय़ों ने प्रतिभागिता की।

खबर ये भी हैं: Business Idea : कम पैसे में शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी लाखों की कमाई

MP Youth Games : खेलों एमपी यूथ गेम्स की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

विकासखण्डों से आए 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाडिय़ों ने दलीय एवं व्यक्तिगत खेलों में अपने खेल कौशल का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विजेता टीमों एवं व्यक्तिगत खेलों में विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों को मैडल, ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में चयनित खिलाड़ी आगामी दिनों में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। प्रतियोगिता का संचालन जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी पूजा कुरील ने किया।

खबर ये भी हैं: Funny Jokes : एक दस साल का बच्चा बहुत ध्यान से एक किताब पढ़ रहा था जिसका टाइटल था, बच्चों का पालन-पोषण कैसे करें?

कलेक्टर बैस ने खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023 में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बालक एवं बालिका खिलाडिय़ों को जिले से संभाग एवं राज्य स्तर पर भी बैतूल जिले को गौरवान्वित करने पर बधाई दी। नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार ने विकाखण्डों से प्रतिभागी सभी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें आदर्श खिलाडिय़ों के पथ पर अग्रसर होने प्रोत्साहित किया।

खबर ये भी हैं: Noodle Samosa Recipe : क्रिस्पी नूडल्स समोसा खाने के बाद चट कर जाएंगे उंगलियां

खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अतिथि के रूप में नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार, क्रीड़ा प्रभारी शिक्षा विभाग धर्मेन्द्र पंवार, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर नवोदय विद्यालय श्रीमती रेणु भदौरिया, हॉकी प्रमोटर एवं समाजसेवी हेमंत चन्द दुबे, जिला टीकाकारण अधिकारी डॉ.अरविंद भट्ट उपस्थित रहे। जिले से चयनित खिलाड़ी संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं हेतु 27 एवं 28 सितंबर को भोपाल में प्रतिभागिता करेंगेे।

खबर ये भी हैं: NSS Day News : स्वच्छता एवं पौधरोणप के साथ मनाया एनएसएस दिवस, गाजर घास उन्मूलन के साथ लगाए फलदार पौधे

MP Youth Games : खेलों एमपी यूथ गेम्स की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

प्रतियोगिता में यह टीम रही विजेता(MP Youth Games)

जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023 में बालक वर्ग में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में विजेता बैतूल ए और उपविजेता बैतूल ब, कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता चिचोली एवं उपविजेता शाहपुर, व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता आमला एवं उपविजेता मुलताई, बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में बैतूल एवं उपविजेता मुलताई, फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता बैतूल एवं उपविजेता घोड़ाडोंगरी, खो-खो प्रतियोगिता में विजेता आमला एवं उपविजेता बैतूल टीम रही।

खबर ये भी हैं: GK Questions: किस जानवर को भूकंप आने से पहले ही उसका पता लग जाता है?….

MP Youth Games : खेलों एमपी यूथ गेम्स की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

इसी प्रकार बालिका वर्ग में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में विजेता बैतूल एवं उपविजेता आमला, कबडडी प्रतियोगिता में विजेता मुलताई एवं उपविजेता भीमपुर, व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता आठनेर एवं उपविजेता प्रभातपट्टन, फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता बैतूल एवं उपविजेता घोड़ाडोंगरी, खो-खो प्रतियोगिता में विजेता प्रभातपट्टन एवं उपविजेता आमला टीम रही। मध्य प्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 की मशाल का आगमन बैतूल में 28 सितंबर को होगा। जिसमें टार्च रिले का आयोजन मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम से सायं 4 बजे से किया जाएगा।

खबर ये भी हैं: Potato Fingers Recipe : व्रत में इस बार बनाएं टेस्टी और स्वादिस्ट क्रंची आलू फिंगर्स या बॉल्स, आसान है रेसिपी

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button