Betul Congress News : कद्दावर कांग्रेस नेता महेश पारधे ने रिकॉर्ड मतदान के लिए माना मतदाताओं का आभार
Betul Congress News: Senior Congress leader Mahesh Pardhe thanked voters for record voting.
पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी ब्लाक उपाध्यक्ष महेंद्र कापसे ने समस्त, मतदाता, अभ्यर्थियों, राजनीतिक दलों, चुनाव में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया धन्यवाद

Betul Congress News : (बैतूल)। कद्दावर कांग्रेस नेता महेश पारधे एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी ब्लाक उपाध्यक्ष महेंद्र कापसे ने बैतूल जिले की पांचो विधानसभा में शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सुरक्षाकर्मियों और अन्य शासकीय कर्मियों के साथ ही मतदाताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, लोकतंत्र के महोत्सव में अपने मतदान के कर्तव्य का निर्वहन करने वाले प्रत्येक सम्मानित मतदाता का हार्दिक अभिनंदन। आपका एक वोट प्रदेश में लोकतंत्र और सुशासन को मजबूत करेगा।
खबर ये भी हैं: Betul News : 1937 से संचालित मुल्ला पेट्रोल पंप ईएमएच कोठी बाजार में ग्राहकों को बांटे उपहार
कद्दावर कांग्रेस नेता महेश पारधे ने कहा सुरक्षाकर्मियों, व्यवस्था से जुड़े जितने भी शासकीय कर्मी थे या प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिन्होंने पूरी चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया उन सभी को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं। दोनों कांग्रेस नेताओं ने ग्राम लापाझिरी माथनी कुम्हारीया मण्डाईखुद, मण्डाई बुजुर्ग के मतदाताओं का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। अपने अभार संदेश में उन्होंने भविष्य में होने वाले चुनाव में इसी प्रकार से सभी से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में लोकतंत्र के महापर्व में अपने दायित्वों का निर्वहन कर अधिकारी, कर्मचारियों ने अपना सराहनीय सहयोग दिया है।
खबर ये भी हैं: Betul Samachar : बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के लिए जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ी: उइके



