Betul Gambling News: सट्टे का बादशाह सईद , कोतवाली से 600 मीटर दूर चल रहा बेखौफ सट्टा कारोबार
Betul Gambling News: Saeed is the king of gambling, gambling business is going on fearlessly 600 meters away from the police station
Betul Gambling News: शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र लल्ली चौक में सट्टे का अवैध कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। खास बात यह है कि यह धंधा कोतवाली थाने से महज 600 मीटर की दूरी पर बे रोकटोक चल रहा है। सूत्रों की माने तो इस पूरे नेटवर्क का संचालन कथित रूप से कोई सईद नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है, जिसे स्थानीय लोग “सट्टे का बादशाह” तक कहने लगे हैं।

सहिद का नाम बैतूल में सट्टे के अवैध धंधे से लंबे समय से जुड़ा रहा है, लेकिन अब यह कारोबार इतने बड़े स्तर पर फैल चुका है कि लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं – क्या पुलिस की मिलीभगत के बिना यह संभव है?
- यह भी पढ़ें : Liquor Mafia Betul: रंजीत के हिसाब से रेट तय, तथाकथित लिकर किंग की जेब कतरों टाइप हरकत
Betul Gambling News: सबसे व्यस्त इलाके में अवैध धंधा
लल्ली चौक, जहां हर दिन हजारों लोग आते-जाते हैं, वहां पर बकायदा दुकान बना कर पर्दे के पीछे सट्टे की पर्चियों का आदान-प्रदान जारी है। दुकानों और ठेलों के पीछे बने अड्डों पर दिन भर यह काला कारोबार चलता है। सूत्रों के अनुसार, यहां न सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि बाहर से आने वाले भी इस खेल में शामिल हो जाते हैं।
- यह भी पढ़ें : Betul crime rate: वर्ष 2019 के मुकाबले 2025 में आधे से भी कम हुए बैतूल जिले में अपराध…
Betul Gambling News: पुलिस को खुली चुनौती
सहिद का यह अवैध साम्राज्य पुलिस को खुली चुनौती देता नजर आ रहा है। थाने से इतनी नजदीक होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होना, सवालों के घेरे में है। क्या पुलिस अनजान है या जानबूझकर आंखें मूंदे बैठी है?

Betul Gambling News: अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस सईद जैसे सट्टा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी, या फिर यह अवैध कारोबार यूं ही शहर की सड़कों के किनारे फलता-फूलता रहेगा?
यह भी पढ़ें :
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



