Betul J.H. College : मतदान का महत्व, नुक्कड नाटक संपन्न
Betul J.H. College: Importance of voting, street play completed

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul J.H. College : (बैतूल)। जेएच कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के आदेश के परिपालन आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप 2024 के मद्देनजर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें हैं। प्राचार्या डॉ.विजेता चौबे, स्वीप के जिला सहायक नोडल अधिकारी डॉ.सुखदेव डोंगरे की उपस्थिति में एनएसएस के स्वयसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में मतदान के महत्व विषय पर नुक्कड नाटक की मनमोहक प्रस्तुति दी।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : राज्य स्तरीय युवा उत्सव में प्रथम शिवाजी का नेशनल के लिए चयन
Betul J.H. College : मतदान का महत्व, नुक्कड नाटक संपन्न
नुक्कड नाटक का मंचन 12 मिनट तक चला जिसे लगभग दो सैंकड़ा विद्यार्थियों ने देखा और दर्शन दीर्घा मे उपस्थित होकर एनएसएस के स्वयंसेवको का प्रोत्साहन करते रहे। नुक्कड नाटक का निर्देशन अंजली नागोरे एवं व्यवस्था हिमाशु पाटिल ने की। नुक्कड नाटक के आयोजन में आयुष घिडोडे, विशाल अमरुते, आयुब नागोरे, बिष्णु पवार, छत्रप्रभा मसतकर, कल्पना धुर्वे, अजय उरले, कोमल देशमुख, रोहित वरते, रंजीत कासदे, सिकन्दर कवडे, बस्याक अली, मुस्कान बडखाने, किरण उइके, गंगाधर भुसुमकर, गंगा बुडगरिया, किरण, रिया, गुरभि, कुणाल, राज्यक, कन्या अमरुते, शिवानी मोहबे, दुर्गाप्रसाद मोरले, मीना उनके आदि का सराहनीय योगदान रहा।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : नि:शुल्क नेत्र शिविर कल



