छिंदवाड़ा
Crime News : शिलादेही सरपंच गणेश विश्वकर्मा ने फांसी लगाई, खेत पर पेड़ से झूलता मिला शव
Crime News: Shiladehi Sarpanch Ganesh Vishwakarma hanged himself, body found hanging from a tree in the field.

| WHATSAPP GROUP |
|
Crime News : छिंदवाड़ा (परासिया)। छिंदवाड़ा जिले के परासिया जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत शिलादेही के सरपंच गणेश विश्वकर्मा ने फांसी लगा ली। सरपंच गणेश विश्वकर्मा का शव निजी खेत के पेड़ पर रस्सी से झूलता हुआ मिला है। सरपंच के शव को पेड़ पर लटका देख गांव में सनसनी फैल गई।
Crime News : सूचना पर मौके पर पहुंची उमरेठ थाना पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पेड़ से उतारा एवं पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। अभी तक मौत का कारण अज्ञात बताया जा है। सरल स्वभाव के धनी शिलादेही सरपंच का अचानक मौत को गले लगाने से गांव में शोक व्याप्त है। वही परिवार भी स्तब्ध है।



