बैतूल

Betul News : भारी बारिश के बीच लापता हुए 7 स्टूडेंट्स, पीपलबर्रा रोड पर एक घर में सुरक्षित मिले

Betul News: 7 students missing amid heavy rain, found safe in a house on Pipalbarra Road

Betul News : भारी बारिश के बीच लापता हुए 7 स्टूडेंट्स, पीपलबर्रा रोड पर एक घर में सुरक्षित मिले
File Image

Betul News : चिचोली इलाके के चुना हजूरी में सुबह परीक्षा देने स्कूल गए 7 स्टूडेंट्स लापता हो गए थे। बच्चे एक आदिवासी गजजा यूइके के घर सुरक्षित पाए गए हैं। तेज बारिश के कारण वे आदिवासी के घर रुक गए थे। दो थानों का पुलिस बल उनकी तलाश कर रहा था। यह बच्चे पीपलबर्रा रोड पर एक घर में मिले है। बच्चों के सुरक्षित मिलने से पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बच्चों की तलाश में निकली चिचोली पुलिस के साथ गए चूना हजूरी के अश्विन राठौर, चूना हजूरी के प्रिंसिपल संतोष कासदे ने इसकी पुष्टि की है।

इससे पहले छात्रों की तलाश में दो थाना क्षेत्रों का पुलिस बल मौके के लिए रवाना हुआ है। छात्रों के लापता होने की सूचना गांव से व्हाट्सअप ग्रुप पर मैसेज की गई थी।

चूना हजूरी हायर सेकेंडरी स्कूल में गवाझड़प गांव के बच्चे कक्षा 11वीं और 12वीं कक्षाओं में पढ़ने आते है। इस समय उनकी त्रैमासिक परीक्षाएं चल रही है। जिसके लिए छात्र सुबह 11 बजे परीक्षा देने गांव से चूना हजूरी गए थे।

परीक्षा 4.30 बजे खत्म होने के बाद उन्हें घर लौटना था। लेकिन वे रात 9 बजे तक भी न तो गांव लौटे है और न ही उनका कोई सुराग मिला है। चिचोली और बिजादेही थाना प्रभारियों ने इसकी पुष्टि की थी। लापता हुए 7 स्कूली स्टूडेंट्स एक आदिवासी युवक के घर में मिल गए हैं। भारी बारिश के दौरान उन्हें घर में आश्रय मिल गया।

ग्रामीणों ने वायरल किया था मैसेज

ग्राम गवाझड़प से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हायर सेकेण्डरी स्कूल चुना हजूरी में कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्र-छात्राएं त्रैमासिक परीक्षा देने घर से दोपहर 11 बजे से गए है।

जो उनके द्वारा घर बताया गया था कि परीक्षा 1:30 से 4:30 बजे तक है। तेज बारिश के कारण अभी तक वो घर वापस नहीं पहुंचे और न ही उनका कुछ पता लग रहा है। उनके घर के पालक अभी तक इधर-उधर भटक रहे है। लेकिन अभी तक कोई कुछ पता नहीं लग रहा है।

गवाझड़प से चुना हजूरी सड़क कच्चा है और उसमें 5 नाले और एक बड़ी चिल्लीपाटी नदी भी है हमें तो संख्या है कि कही बचे जंगल के डर, भूख और घबराहट से वो कही नदी में कूद नहीं पढ़े। कृपया अगर किसी के संपर्क में कोई टीचर का नंबर हो तो प्लीज जानकारी लेकर हमें आकर बताए क्योंकि हमारे गांव में नेटवर्क की भी प्रॉब्लम है। मैं एक पहाड़ी में आकर ये जानकारी दे रहा हूं। अभी 7:30 बजे तक कोई भी बच्चा स्कूल से वापस नहीं पहुंचा। मेरे तरफ से ये जानकारी सच है। मैं विनोद उइके मेरे साथ गोलू परते, नीतेश यादव, राजेश यादव, एक बच्चे का पालक गोपाल यादव साथ में है।

ग्राम गवाझड़प ग्राम पंचायत चुना गोसाई पोस्ट चुनाहजूरी तहसील चिचोली जिला बैतूल की घटना है। 7 बच्चे लापता है। बाकी बच्चे बारिश के कारण घर से स्कूल नहीं गए। ये मैसेज सभी तक पहुंचाए।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button