Betul News : संत श्री आसारामजी बापू आश्रम में विशेष श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
Betul News: A grand event of special Shraddha Tarpan program was organized at Sant Shri Asaramji Bapu Ashram.

Betul News : (बैतूल)। संत श्री आसारामजी बापू आश्रम में इस वर्ष सर्वपितृ अमावस्या पर विशेष श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम का भव्य और विधिवत आयोजन किया गया। आयोजन में सैकड़ों साधकों ने जिले के कोने-कोने से पहुंच कर भाग लिया और वेद मंत्रों के साथ पितृओं के लिए तर्पण किया। कार्यक्रम में ब्रम्हचारी ब्राम्हणों ने पूर्ण विधि विधान से श्राद्ध करवाया, जिसके बाद सभी ने मौन ध्यान में बैठकर श्राद्ध भोजन किया।
खबर ये भी हैं : Funny Jokes : पत्नी-तुम सारी दुनिया ढूंढ़ लो फिर भी मुझ जैसी नहीं मिलेगी…
पूज्य बापूजी के सतसंग का पालन करते हुए सभी साधकों ने मौन, श्रद्धा, और ध्यान के साथ पूजा की। आयोजन समिति के अनुसार, पितृ तर्पण में सफेद वस्त्र, चांदी दर्शन, तुलसी, पंचगव्य, गंगा जल, कुश और अन्य शुभ वस्तुओं का विशेष महत्व होता है, आयोजन समिति ने इस श्राद्ध कार्यक्रम के लिए हरकीपौड़ी हरिद्वार का गंगा जल बुलवाया। जिसका सम्मान करते हुए सभी ने विधिवत रूप से श्राद्ध और तर्पण किया।
खबर ये भी हैं : Betul News : सर्वपितृ अमावस्या को चिखलार आश्रम में हुआ सामूहिक श्राद्ध, सैकड़ों लोग हुए शामिल
श्राद्ध कर्ताओं का कहना था कि ऐसे धार्मिक आयोजन से उन्हें आत्मिक शांति और पितरों के प्रति गहरी भक्ति महसूस हुई। आश्रम शांत वातावरण में स्थित है। श्राद्ध कर्ता बैतूल के प्रसिद्ध सिद्ध मनोकामना पूर्ति वटवृक्ष, जिसे आश्रम में ‘बड़दादा’ के नाम से जाना जाता है, की परिक्रमा कर उसका पुण्य फल अपने पितरो को समर्पित करते हुए दिखे। इस धार्मिक कार्यक्रम का प्रारंभ भगवत गीता के पाठ से और समापन वेद शास्त्र के पवित्र पाठ के साथ हुआ, जिससे साधकों में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ और सभी बहुत प्रसन्न हुए।
खबर ये भी हैं : GK Questions : भारत का ऐसा कौन सा रेलवे स्टेशन है, जो आधा राजस्थान और आधा MP में है?…



