Betul News : बिजली कंपनी के एई ने न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की, आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर की शिकायत, सुचारू हुई व्यवस्था
Betul News : Electricity company's AE disobeys court orders: Keen Arya, Aam Aadmi Party complains by submitting memorandum to collector, smooth arrangement
स्थगन आदेश के बावजूद अवैध तरीके से विद्युत कनेक्शन काटने के आरोप

Betul News : (बैतूल)। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड आमला में पदस्थ एई के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष उत्सुक आर्य ने कलेक्टर और डीजीएम को ज्ञापन सौंपकर की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आमला बोड़खी निवासी लोकेश पवार एवं मालती पवार के घर का विद्युत कनेक्शन नियम विरुद्ध तरीके से विच्छेद कर दिया था।
जिला अध्यक्ष उत्सुक आर्य ने आरोप लगाया कि राजू पिता बिरजू के साथ साठ गांठ कर प्रबंध संचा संधा द्वारा प्रार्थी के निवास का विद्युत कनेक्शन काटा गया, जब प्रार्थी 10 एवं 11 अगस्त को प्रबंधक के पास उसे अतिरिक्त जिला न्यायाधीश आमला द्वारा प्राप्त स्थगन की प्रति लेकर पहुंचा तो प्रबंधक ने कहा कि मैं न्यायालय के आदेश को नहीं मानता, कलेक्टर भी आदेश करेगा तो भी बिजली कनेक्शन नहीं जोड़ूंगा।(Betul News)
(Betul News)आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि प्रार्थी के निवास का बिजली कनेक्शन जोड़े जाने के लिए प्रबंधक नगर जोन आमला को आदेशित किया जाए। जिला अध्यक्ष ने बताया कि मौलिक और संवैधानिक अधिकार से पीड़ित पक्ष को वंचित नहीं रखा जा सकता।
आवेदक ने आम आदमी पार्टी को शिकायत आवेदन देकर अवगत कराया। इसके बाद लोकसभा सचिव रितेश शर्मा ने जिला कलेक्टर एवं जीएम को शिकायत करते हुए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की,(Betul News) जिससे पीड़ित परिवार को बिजली पानी का लाभ मिल पाया। उन्होंने आम आदमी पार्टी परिवार का आभार व्यक्त किया है। तत्काल कार्यवाही के लिए जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर और बिजली विभाग के जीएम का आभार व्यक्त किया।



