बैतूल

Betul News : मांं दुर्गा के बाद अब लक्ष्मी जी की मुस्कुराती मूर्ति सोशल मीडिया पर छाई, देखकर दूर हो जाएगी उदासी

Betul News: After Maa Durga, now the smiling idol of Lakshmi ji is seen on social media, sadness will go away after seeing it.

Betul News : मांं दुर्गा के बाद अब लक्ष्मी जी की मुस्कुराती मूर्ति सोशल मीडिया पर छाई, देखकर दूर हो जाएगी उदासी

Betul News : (बैतूल)। आगामी दीपावली के पर्व पर जिले के जावरा,भोगीतेड, कोलगांव, खेड़ी, बुजुर्ग मंडई, गेहूंरास, आमढोल, मुलताई, आठनेर के मांडवी व बैतूल के टिकारी क्षेत्र में माता लक्ष्मी की मुस्कुराती हुई दिव्या प्रतिमा विराजित की जा रही है। नवरात्रि पर्व में मां दुर्गा की मुस्कुराती हुई प्रतिमा के बाद अब माता लक्ष्मी की मुस्कुराती प्रतिमा की भी मांग बढ़ गई है।

खबर ये भी हैं : Infinix Smart 7 : Infinix ने पेश किया iPhone को टक्कर देने वाला फोन, 7,999 कीमत में बवाल मचा रहा बवाल

बैतूल रहने वाले कलाकार सुनील प्रजापति ने मातारानी की मुस्कुराती मूर्ति बनाई है जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सुनील ने बताया मां लक्ष्मी की इस अनोखी मूर्ति को देखकर आपको न केवल शांति मिलेगी, बल्कि उनके पास होने का आभास भी होगा। सुनील को मुस्कुराती हुई प्रतिमा बनाने का विचार तब आया जब उन्होंने पूर्व में सोशल मीडिया पर वायरल हुई दुर्गा माता की प्रतिमा को मुस्कुराते देखा।

खबर ये भी हैं : JIO New Offer: दिवाली के पहले जियो का जबरदस्त ऑफर, पूरे 1 साल तक फ्री मिलेगा OTT सब्सक्रिप्शन, अभी कराएं रिचार्ज

माता लक्ष्मी की अनुपम छवि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुनील ने बताया कि मूर्तिकला के काम में डूब जाने के जुनून ने उन्हें बहुत कम समय में ख्याति दिला दी। सुनील ने बताया कि उनकी बनाई मूर्तियां आज कई शहरों में जाती हैं। लोगों को उनका काम पसंद आ रहा है।

लोग कई महीनों पहले ही बुकिंग कर देते हैं। कहते हैं कि कला की कोई कीमत नहीं होती और कलाकार जो भी करता है वो प्राण-प्रण से डूब कर करता है। यही वजह है कि मूर्ति कलाकार सुनील प्रजापति की बनाई मूर्ति सोशल मीडिया में छा गई है।

खबर ये भी हैं : Husband Wife Jokes : पति – आज खाना क्यों नहीं बनाया? पत्नी – गिर गई थी लग गई….

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button