बैतूल

Betul News : निर्माण कार्य में लापरवाही एवं घोटाले का आरोप

Betul News: Allegations of negligence and scam in construction work

ग्राम पंचायत आमला के ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ से की शिकायत

Betul News : निर्माण कार्य में लापरवाही एवं घोटाले का आरोप
Betul News : निर्माण कार्य में लापरवाही एवं घोटाले का आरोप
File:WhatsApp logo-color-vertical.svg - Wikimedia Commons  WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul News : (बैतूल)। भैंसदेही तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आमला के पंचों एवं ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव के खिलाफ निर्माण कार्यों में लापरवाही एवं घोटाले का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सीईओ से शिकायत की है। शिकायतकर्ता ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत आमला में शासन की योजना के तहत सामुदायिक मंगल भवन निर्माण किया जा रहा है।जिसमें लगाया जा रहा मटेरियल बहुत ही घटिया किस्म का है। ग्राम सिवनपाट में आंगनवाडी भवन रिपेयरिंग के कार्य में छत पर जो टिन डाले गये है उनमें भी छेद हो गये है, जिसके कारण आंगनवाडी भवन में पानी भर जाता है और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : पूर्णा नदी तट पर जयस ने किया भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसादी का लाभ -1

Betul News : निर्माण कार्य में लापरवाही एवं घोटाले का आरोप

शासन की योजना के तहत आमला, अम्बोरी, सिवनपाट के पंचायत कुएं का गहरीकरण एवं रिपेयरिंग का कार्य किया जाना था, लेकिन उनका गहरीकरण नहीं किया गया और रिपेयरिंग में भी घोटाला किया गया है। सरपंच एवं सचिव द्वारा फर्जी बिल लगाकर राशि निकालकर उसका दुरूपयोग किया जा रहा है जिसकी सक्षम अधिकारी से जांच करवाएं जाना अति आवश्यक है। शिकायत करने वालों में पंच राजकुमार, देवराव, वेदिया, वंदना, वासुदेव, रामराव, रोशनी, बबीता, ममता, रामबकस, वंदना, गंगाधर, हनुमंतराव, रामराव, जगराम, रामदास, बुधराव, भूपेश, सुरेश, सतीश, शकुंतला, देविका, वंदना आदि ग्रामीण शामिल थे।

खबर ये भी हैं : Betul JH College News : ए ग्रेड मिले इसके लिए जेएच कॉलेज में तैयारियां शुरू -1

File:WhatsApp logo-color-vertical.svg - Wikimedia Commons  WHATSAPP GROUP

Join Now

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button