बैतूल

Betul News : बीएमओ ने पत्रकार के खिलाफ भैंसदेही थाने में की शिकायत, ओपीडी समय में ड्यूटी डॉक्टरों को परेशान करने का लगाया आरोप

Betul News: BMO filed a complaint against the journalist in Bhainsdehi police station, accused of harassing the duty doctors during OPD time.

Betul News : बीएमओ ने पत्रकार के खिलाफ भैंसदेही थाने में की शिकायत, ओपीडी समय में ड्यूटी डॉक्टरों को परेशान करने का लगाया आरोप

Betul News : बैतूल। ओपीडी समय में ड्यूटी डॉक्टर को परेशान करने का आरोप लगाते हुए भैंसदेही में पदस्थ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने एक पत्रकार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। भैंसदेही थाना प्रभारी को सौंपे शिकायत आवेदन में बीएमओ व्योमा वर्मा ने आरोप लगाया कि भैंसदेही के एक कथित पत्रकार द्वारा ओपीडी समय में ड्यूटी डॉक्टर को अनावश्यक रूप से परेशान कर कार्य में बांधा डालते हुए मानसिक रूप से प्रताडित किया जा रहा है।

शिकायत आवेदन में उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भैंसदेही में 4 अक्टूबर 2023 को पत्रकार कमलेश कावड़कर एवं मनीष राठौर एवं एक अन्य व्यक्ति जिसकी सीसीटीवी फुटेज में 12:41 पर ओपीडी पर्ची लेते हुए खाकी कपडे एवं केप लगाया हुआ, इनके द्वारा ओपीडी समय में ड्यूटी डॉक्टरो को अनावश्यक रूप से कार्य में बांधा डालते हुए ओपीडी नही करने दी जाती हैं।

डॉक्टर एमरजेंसी रूम में मधुमक्खी कांटा हुआ पेसेंट को अटेण्ड करने गये तो वीडियो शुटिंग करते हुए फोटो खींचकर यह तीनों अस्पताल में हंगामें करने लगे, अनुविभागीय अधिकारी को अस्पताल बुला लिया गया। जबकि अनुविभागीय अधिकारी द्वारा की गई जांच के दौरान डॉक्टर ड्यूटी समय में यथावत उपस्थित रहे। जांच में दोनों डॉक्टर संदीप पाटिदार एवं डॉ. एम.एस. सेवरिया उपस्थित थे। बीएमओ ने बताया कि उन्होंने स्वयं सीसीटीवी फुटेज से पाया कि डॉक्टर ड्यूटी पर उपस्थित थे।

बीएमओ ने शिकायत आवेदन में उल्लेख किया कि अनावेदकगणों को किस नियम के तहत् अस्पताल में वीडियो ग्राफी करना, फोटो खिंचना या अनावश्यक रूप से अस्पताल में घुमकर हंगामें करने का अधिकार हैं। किसकी अनुमति से यह अस्पताल में आकर इस प्रकार का कार्य करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कमलेश कावड़कर कई बार अस्पताल में अनावश्यक रूप से घुमता हुआ देखा जाता हैं। कमलेश कावड़कर के द्वारा पहले भी बीएमओ भैंसदेही को रात्रि में 2 बजे फोन करके अनावश्यक रूप से परेशान किया गया। बीएमओ ने थाना प्रभारी से आग्रह किया कि इन पर सख्त कार्यवाही की जाए ताकि डॉक्टर बिना किसी दबाव के मरीजों का ईलाज कर सके।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button