बैतूल

Betul News : गर्म कपड़े वितरित कर, नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

Betul News: By distributing warm clothes, administered oath of drug addiction

Betul News : गर्म कपड़े वितरित कर, नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul News : (बैतूल)। भारत विकास परिषद्  के पदाधिकारियों ने आदिवासी ग्राम गुड़ी में ग्रामीणों को गर्म कपड़े, साडिय़ां, स्वेटर, शॉल, पेंट, शर्ट, पानी बॉटल, स्कूल बैग आदि वितरित किए। साथ ही ग्राम वासियों को नशा छोडऩे की शपथ दिलवाई। परिषद के जिला अध्यक्ष दिनेश महस्की ने कहा कि आप सभी ग्रामवासी हमारे लिए एक परिवार की  तरह हैं। जब भी आपको हमारी मदद की जरूरत पड़े आप हमें निसंकोच बता सकते हैं। (Betul News)

खबर ये भी हैं : Short funny jokes : बड़ा धर्मसं‍कट आया है मित्रों… पड़ोसन कल बोली तुम चश्‍मे में, अच्‍छे नहीं दिखते…

Betul News : गर्म कपड़े वितरित कर, नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

परिषद के जिला सचिव आशीष पचोरी ने अनुरोध किया कि सभी लोग अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें। जो भी बच्चे स्कूल जाएंगे उन बच्चों को पढ़ाई लिखाई के लिए जो भी किताब,कॉपी, पेन, पेंसिल, स्कूल बैग, जूते आदि लगेगा उन्हें हम उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर परिषद की महिला सदस्यों में सुश्री तूलिका पचौरी, साक्षी शर्मा, हेमा सिंह चौहान, श्रीमती सरिता राठौर, कृष्णा अमरूते, प्रमिला धोत्रे, वंदना बंजारे, संजय उघड़े, संजू कवड़े एवं संतोष धुर्वे उपस्थित थे। ग्राम वासियों में उत्साह देखने को मिला। सभी ने उपयोगी वस्तुएं मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की। (Betul News)

खबर ये भी हैं : Betul Today Samachar : मोरूढाना पंचायत में फोक डांस से किया संकल्प यात्रा का स्वागत

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button