Betul News : सीमेंट रोड अब पूर्व नपा अध्यक्ष स्व. गोकुल प्रसाद वैध के नाम से जाना जाएगा
Betul News: Cement Road is now under the control of former Municipal Corporation President Late. Gokul Prasad will be known as Vaidya

Betul News : नगर पालिका परिषद बैतूल के शिवजी गाँधी वार्ड में लल्ली चौक से कमानी गेट तक 42 लाख कि राशि से सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के द्वारा किया गया। शहर की सबसे प्राचीन 70 साल पुरानी सीमेंट रोड जिसका निर्माण कार्य पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोकुल प्रसाद वैध के द्वारा करवाया गया था।
खबर ये भी हैं: Betul Congress News : बीएसपी के पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, विधायक निलय विनोद डागा ने किया स्वागत

आज उन्हीं के नाम पर सीमेंट रोड का नाम बदलकर स्वर्गीय श्री गोकुल प्रसाद वैध के नाम से कर दिया गया है। शहर का सौंदर्यकरण को ध्यान में रखते हुए सीमेंट रोड को व्यापारियों की सहमति से पेविंग टाइल से बनाया जाएगा। रोड का निर्माण कार्य जिला अध्यक्ष आदित्य बबल शुक्ला और कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैध के अथक प्रयासों से यह सौगात व्यापारियों कोदी गई है।
खबर ये भी हैं: Betul Today Samachar : प्रगतिशील बना जिला पेंशनर्स एसोसिएशन, प्रांतीय निर्देश पर बैठक में हुई नाम परिवर्तन की घोषणा

इस अवसर पर मुख्य रूप से नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारसकर, नपा उपाध्यक्ष महेश राठौर, डॉ मिश्रा, आनंद प्रजापति, दीपक श्रीवास्तव, कैलाश धोटे, पवन यादव, आभा श्रीवास्तव्, कायम कावरे, ममता मालवी, पवन शर्मा, वरुण धोटे, क्षितिज शुक्ला, सागर करकरे, विनोद पवार इत्यादि लोग की उपस्थिति मे संपन्न हुआ।
खबर ये भी हैं: Betul News : जिले में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा



