Betul News: सड़क की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल, गड्ढों में धंसा भाजपा का झंडा
Betul News: Congress's attack on the bad condition of the road in Betul, BJP's flag stuck in the potholes
Betul News: बैतूल शहर की सड़कों की खस्ता हालत ने यहां की जनता को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर कर दिया है। सड़कें अब सड़कों की तरह नहीं, बल्कि बड़े-बड़े गड्ढों से भरे खतरनाक रास्तों में तब्दील हो चुकी हैं। इन गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे हुए है। इस स्थिति से नाराज होकर कांग्रेस पार्टी ने सोमवार, 2 सितंबर को शहर के राजेंद्र वार्ड में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

Betul News: कांग्रेस का अनोखा विरोध, गड्ढों में गाड़े भाजपा के झंडे
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर गड्ढों की दुर्दशा को दिखाने के लिए इन गड्ढों में भाजपा का झंडा लगाकर अपना विरोध जताया। यह विरोध प्रदर्शन केवल प्रतीकात्मक नहीं था, बल्कि इसने जनता की पीड़ा को सटीक रूप से उजागर किया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए ‘कमीशनखोरी बंद करो’ के नारे लगाए और भाजपा सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए। इस दौरान, सड़क पर जमा हुए लोगों ने भी कांग्रेस के इस विरोध को अपना समर्थन दिया।
यह भी पढ़े: Andhra Pradesh Crime News: गर्ल्स हॉस्टल की गोपनीयता भंग , हिडन कैमरा से मचा हडकंप
Betul News: नगर पालिका की स्थिति ‘नरक पालिका’, पूर्व विधायक निलय डागा

पूर्व विधायक निलय डागा ने नगर पालिका की कार्यशैली पर तीखा हमला करते हुए उसे ‘नरक पालिका‘ की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि बैतूल शहर की हर सड़क उखड़ी हुई है और जो सड़कों का निर्माण पिछले 6 महीनों में हुआ है, वे भी बारिश के साथ बह गई हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “भाजपा का विकास टेंपरेरी होता है, लेकिन उनका भ्रष्टाचार परमानेंट है।”
डागा ने कहा कि शहर की सड़कों पर चलना ऐसा लगता है जैसे कि पूरा शरीर हिल रहा हो। उन्होंने बताया कि लोग गड्ढों की वजह से घायल हो रहे हैं और अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। सड़कों की इस बदतर स्थिति के लिए उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यह सब कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का नतीजा है।
Betul News: ‘कमीशनखोरी बंद करो’ पर कांग्रेस का हमला
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए ‘कमीशनखोरी बंद करो‘ के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कांग्रेस इसे खत्म करके ही दम लेगी। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए और सभी ने एक स्वर में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
यह भी पढ़े: Betul News: बैतूल-इंदौर फोरलेन पर गढ़ा टोल प्लाजा के खिलाफ चक्काजाम, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प !
Betul News: पीपीसड़क की दुर्दशा पर जनता का गुस्सा

इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए स्थानीय लोग और कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार करते नजर आए। जनता का कहना है कि सड़कों की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि गड्ढों में फंसने से दुर्घटनाएं हो रही हैं, और प्रशासन केवल अपनी कमीशनखोरी में लगा हुआ है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर कब तक भाजपा सरकार इस तरह से जनता की उपेक्षा करती रहेगी?
यह भी पढ़े : Ujjain News : कालभैरव मंदिर में शराबी श्रद्धालुओं की बेल्ट-डंडों से पिटाई, विडियो वायरल
Betul News: नेताओं की उपस्थिति और उनके विचार
इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक निलय डागा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, अनुराग मिश्रा, धीरू शर्मा, गोविंद साहू, प्रशांत राजपूत, संजय साहू, नवल सिंह ठाकुर, मनोज अहूजा, सुनील जेधे, करण प्रजापति, सरफराज खान, अशोक नागले, विजय सुरे, आकिब खान, राहुल पांसे, नफीस खान, प्रणय पाठक, सचिन जैन, बबन उघड़े, मुकेश यादव, राकेश गुप्ता, सोमेश त्रिवेदी, मोहन टिकमे समेत कई अन्य प्रमुख कांग्रेस नेता मौजूद थे। सभी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि जनता की आवाज को सुना जाए और इस भ्रष्टाचार के खेल को खत्म किया जाए।
यह भी पढ़े : Kolkata Rape Murder Case: पॉलीग्राफी टेस्ट में सामने आया सच , मामले को लेकर हर दिन हो रहे है नए खुलासे
Betul News: इस प्रदर्शन ने बैतूल की राजनीति में एक नई हलचल पैदा कर दी है। जनता अब सरकार से जवाब मांग रही है और कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने की ठान ली है। अब देखना यह है कि इस विरोध प्रदर्शन का असर भाजपा सरकार पर कितना पड़ता है और बैतूल की सड़कों की स्थिति में सुधार कब होता है।
यह भी पढ़े : Betul News: ग्राम पंचायत बोरगांव के निर्माण कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार का खुलासा
___________________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



