Betul News : कांग्रेस ने तीन नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की हुई थी शिकायत
Betul News: Congress showed the way out to three leaders, there was a complaint about their involvement in anti-party activities.

|
Betul News : बैतूल जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ काम करने की शिकायत पर पार्टी ने तीन नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन नेताओं में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण गोठी सहित 3 नेताओं के नाम शामिल है। पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ भीतरघात करने वाले ऐसे कांग्रेस नेताओं की जानकारी पीसीसी ने सभी प्रत्याशियों से मांगी थी। प्रत्याशियों को भीतरघात करने वाले नेताओं की तथ्यात्मक और सबूत सहित जानकारी देना था। बैतूल जिले की पांच विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशियों में से दो प्रत्याशियों द्वारा जिले के तीन नेताओं की शिकायत करने की जानकारी मिली है। (Betul News)
Redmi K70 सीरीज ने मारी धमाकेदार एंट्री, तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें डीटेल – Redmi K70 Series
Betul News : कांग्रेस ने तीन नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की हुई थी शिकायत
सूत्रों के अनुसार बैतूल विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा ने सीसीबी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरूण गोठी और युवा नेता राजा सोनी की शिकायत की थी। वहीं भैंसदेही विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी धरमूसिंह ने आठनेर ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य रामचरण इरपाचे की शिकायत की थी। पीसीसी ने सभी प्रत्याशियों से 30 नवंबर तक भीतरघातियों की शिकायत मांगने के बाद क्विक एक्शन लेते हुए पीसीसी ने प्रदेश भर में ऐसे नेताओं को नोटिस जारी कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार पीसीसी उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है। पीसीसी द्वारा बैतूल जिले में अरूण गोठी के साथ ही जिला पंचायत सदस्य रामचरण इरपाचे, राजा सोनी को नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें राजा सोनी ने नोटिस नहीं मिलने की बात कही है। (Betul News)
Betul News : कांग्रेस ने तीन नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की हुई थी शिकायत
वहीं जिला पंचायत सदस्य रामचरण इरपाचे से संपर्क नहीं हो पाया है। जबकि अरूण गोठी को भी नोटिस भेजा गया है। पीसीसी उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह के हस्ताक्षर से जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को एआईसीसी के पर्यवेक्षक एवं अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी से तथ्यात्मक रूप से जानकारी प्राप्त हुई है कि आपके द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न रहकर अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में कार्य किया है। जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। उक्त संबंध में आप 7 दिवस में अपना स्पष्टीकरण प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें। समयावधि में जवाब प्राप्त न होने की स्थिति में आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। (Betul News)
खबर ये भी हैं : Betul JH College News : बैतूल में कल इस तरह होगी मतगणना, जेएच कॉलेज रोड रहेगा नो व्हीकल जोन, मोबाइल भी प्रतिबंध -1
|



