Betul News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, फसलों पर एमएसपी की गारंटी एवं ओले, बारिश से खराब हुई फसलो का मुआवजा देने की मांग
Betul News: Congress workers submitted a memorandum to the Collector in the name of the Governor, demanding guarantee of MSP on crops and compensation for crops damaged due to hail and rain.

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों को एमएसपी की गारंटी एवं बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को बड़े पैमाने पर होने वाले नुकसान से प्रभावित किसानों को जल्दी मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर 1 मार्च शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सैकड़ों कांग्रेसजनों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष (ग्रामीण) हेमन्त वागद्रे ने किसान संगठनो की ओर से एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी के साथ ही किसान कृषकों के कल्याण के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन और कर्ज माफी, लखीमपुर खीरी हिंसा के पीडितों के लिए न्याय, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को बहाल करने और पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।
खबर ये भी हैं : Betul News : बाबा महाकाल की धूमधाम से हुई सगाई, आज होगा टीका

उन्होंने बताया मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने संकल्प यात्रा में किसानों से 2700 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं और 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदी की घोषण की थी, उस घोषणा के अनुरुप किसानों को उपज का मूल्य दिलवाने, केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा शांतिपूर्वक किए जा रहे आंदोलन को कुचलने की साजिश की जा रही। काग्रेसजनों की मांग है कि भाजपा चुनावी घोषणा के अनुसार रसोई गैस सिलेन्डर के दाम 450 रूपये प्रति सिलेंडर किया जाए।

Betul News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, फसलों पर एमएसपी की गारंटी एवं ओले, बारिश से खराब हुई फसलो का मुआवजा देने की मांग
इस दौरान जिला कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे, पूर्व विधायक निलय डागा, धनराज पगारिया, समीर खान, तिरुपति एरुलू, अरुण गोठी, नवनीत मालवीय, मनोज मालवे, धीरू शर्मा, सुनील जेधे, किशोर परिहार, नेकराम यादव, मनोज देशमुख, किशोर चौहान, नितिन गाडरे, डॉ. रमेश काकोड़िया, मोनू बड़ोनिया, नवल सिंह ठाकुर, रमेश गायकवाड़, नरेन्द्र पटेल, राहुल छत्रपाल, विजय पारधी, डॉ. नितिन देशमुख, जैद खान, राजेश गावण्डे, मंगू सोनी, मनीष देशमुख, वाहिद भाई, राजा सोनी, राजकुमार दीवान, सरफराज खान, उमाशंकर दीवान, अशोक नागले, प्रतीक देशमुख, संजू सोनी, राजेश सराठे, मनोज घोटे, देवेन्द्र लागड़े, मुन्नालाल वाडिवा, नरेन्द्र वाडिवा, यशवंत हुड़े, रानू ठाकुर, पिंटू लिखकर, नितिन महतो, नितिन विश्वास, सलमान खान, आशीष देशमुख, कमलेश काकोड़िया, अनिकेत गुदवारे, किशोर माथनकर, प्रदीप कोकाटे, तोहित राठौर, निलेश घोटे, शेख शोएब, आयुष शुक्ला, निलेश घोटे, संजय सालवे, दिनेश भोसरे, पंकज नागवंशी, दिनेस आसुरकर आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।
खबर ये भी हैं : Betul Blood Donetion : संदीप सोलंकी ने रात में 15 वी बार रक्तदान कर बचाई महिला की जान



