बैतूल

Betul News : संविधान हमारा सुरक्षा कवच, संगोष्ठी संपन्न

Betul News: Constitution is our security shield, seminar concluded

Betul News : संविधान हमारा सुरक्षा कवच, संगोष्ठी संपन्न
Betul News : (बैतूल)। संविधान दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र बैतूल द्वारा स्वामी विवेकानंद सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीहोर लेखपाल राजेंद्र शर्मा, डॉ.महेश गुंजल, पूर्व लेखापाल शंकर राव कनाठे, प्राचार्य नरेंद्र ठाकुर, राधेलाल वानखेडे की उपस्थिति में और डॉ.एसआर गायकवाड की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा ने संविधान निर्माण से लेकर विभिन्न कर्तव्य से अवगत करवाया साथ ही संविधान के महत्व पर अपनी बात रखी।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : आज 5 हजार दीपों से जगमगाएगा माचना घाट, मेहुल के पत्तों पर होगा दीपदान

Betul News : संविधान हमारा सुरक्षा कवच, संगोष्ठी संपन्न

नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि संविधान मूलभूत कर्तव्य को प्रदान करने वाला है। श्री गायकवाड़, मीरा उईक, हर्षिता भारद्वाज ने कहा कि संविधान सुरक्षा कवच है वह अपने मौलिक कर्तव्य अधिकारों को दिलाने में अहम भूमिका रखता है। धनंजय सिंह ठाकुर द्वारा एनवायके की विस्तृत जानकारी प्रदान की। एनवायके द्वारा प्रत्येक कार्यालय में उद्देशिका भेंट की गई है जिससे कि हम हमारे संविधान के महत्व को समझ सकें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजसेवी आरती शर्मा, तुषार यादव, कीर्ति साहू, रामदीन इवने, राकेश मन्यासे उपस्थित थे। कार्यक्रम  का संचालन सजल विश्वास ने और आभार तुषार यादव ने व्यक्त किया।

खबर ये भी हैं : LIC Housing Home Loan : सिर्फ 3,540 रुपये देकर LIC Housing लोन पर बचाएं लाखो रूपये, जानिएं कैसे होगा लाभ

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button