Betul News : पशु आरोग्य शिविर में सैकड़ों पशुओं का हुआ इलाज
Betul News: Hundreds of animals were treated in the animal health camp.

WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। उदय संस्था के तत्वावधान में शनिवार 10 फरवरी को जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले निमझिरी के ग्राम बोड़ना में पशु उपचार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 3 सौ से अधिक पशुओं की स्वास्थ्य की जांच कर उनको आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई। इस दौरान उपस्थित पशुपालकों को विशेषज्ञों द्वारा पशुओं में होने वाली सामान्य बीमारियां एवं दूध बढ़ाने के उपाय के बारे में विस्तृत रुप से बताया गया। पशु आरोग्य शिविर में उपस्थित पशुपालकों को पशु चिकित्सक डॉ विनोद कुमार पटेल, डॉ यश चौहान ने पशुओं की देखरेख के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि अगर सच्चे मन से गो की सेवा की जाए तो कोई व्यक्ति निर्धन नहीं हो सकता। (Betul News)
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : हिंदू संगठन के नेताओं की हॉकी, डंडे से जमकर हुई पिटाई

Betul News : पशु आरोग्य शिविर में सैकड़ों पशुओं का हुआ इलाज
उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए ऐसे शिविर के आयोजन के लिए संस्था को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा पशुपालन सामाजिक स्तर उठाने का पहले भी मुख्य साधन था और आज भी है। लोगों को सही तरीके से अपने पशुओं की देखभाल समय पर करनी चाहिए ताकि उनसे अधिक से अधिक लाभ लिया जा सके। इस अवसर पर ग्राम पंचायत नीमझिरी के उपसरपंच अनिल बारस्कर, दिपक सोनारे, रामनाथ यादव, रामसिंग उईके, कमल यादव और सभी ग्रामवासियों का सहयोग रहा। (Betul News)
खबर ये भी हैं : GK Questions : कौन से फल के बीज खाने से बिल्ली की मौत हो सकती है?…



