बैतूल

Betul News : लोकेश डेहरिया जिला सलाहकार समिति के सदस्य बने

Betul News : Lokesh Dehariya becomes member of District Advisory Committee

Betul News : लोकेश डेहरिया जिला सलाहकार समिति के सदस्य बने

 WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul News : (बैतूल)। केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति का गठन किया है। समिति में सदस्य के रूप में आमला तहसील के रतेड़ाकला निवासी लोकेश डेहरिया को नियुक्त किया गया है।

महानिदेशक नितेश कुमार मिश्रा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए माय भारत पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करने और कम से कम 20 और युवाओं को पोर्टल पर पंजीकरण करने और पोर्टल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में समुदाय के लिए लाभकारी गतिविधि में सम्मिलित होने के लिए प्रोत्साहित करने की जवाबदारी सौंपी। लोकेश डेहरिया की नियुक्ति पर उन्हें संगठन के पदाधिकारियों, इष्ट मित्रों ने बधाई प्रेषित की। (Betul News)

खबर ये भी हैं : Betul Today News : शिवाजी जयंती की तैयारियां पूरी, निकलेगी विशाल रैली

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button