Betul News : बहुत जन्म बिछड़े थे माधो, ये जन्म तुम्हारे लेखे, प्रकाश पूरब पर शहर में निकली प्रभात फेरी
Betul News: Madho, you were separated for many lives, these births are on your account, Prakash Purab started Prabhat Pheri in the city.

Betul News : (बैतूल)। आगामी 27 नवंबर को सिक्ख पंथ के पहले गुरु गुरुनानक देव जी का प्रकाश पूरब है। इसी उपलक्ष में गुरुद्वारा गुरुसिंग सभा बैतूल द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए है। 18 नवंबर से रोज प्रभात फेरी निकाली जा रही है। रोज सुबह जब अपने गुरु की महिमा का गान करते हुए संगत सुबह 5 बजे से शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए निकलती है तो नजारा देखते ही बनता है। बड़ी संख्या में भक्तगण ” बहुत जन्म बिछड़े थे माधो, ये जन्म तुम्हारे लेखे शबद गायन कर रहे थे। जब प्रभात फेरी वापस गुरुद्वारे पहुंची तो संगत द्वारा अरदास करके नाश्ता वितरित किया गया।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : मुख्य मार्ग से सब्जी बाजार हटाकर प्राइमरी स्कूल की खाली जगह पर शिफ्ट करने की मांग

इसी तरह रोज प्रभात फेरी निरंतर 25 तारीख तक निकलेगी। 25 नवम्बर की रात्रि बच्चों का कवि दीवान होगा। 26 और 27 नवंबर को विशेष कीर्तन दीवान होगा जिसमें बॉम्बे से आ रहे हरमीत सिंघ खालसा अपनी अमृतमयी बाणी द्वारा संगत को निहाल करेंगे। 27 नवंबर को सुबह शाम गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा।गुरुनानक देव के 554 वे प्रकाश पूरब निमित ब्लड डोनेशन कैंप भी गुरुद्वारा परिसर में है, जो 27 तारीख को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरबजीत सिंघ वालिया उपाध्यक्ष जितेंद्र वालिया, सचिव मनप्रीत सिंघ वालिया, कोषाध्यक्ष हरदीप सिंघ बग्गा, संरक्षक सुरेंद्र पाल पोपली और सभी सदस्यों ने समूह नानक नाम लेवा संगत को गुरु घर आने की अपील की है।
खबर ये भी हैं : Betul News : जिले में लगातार दूसरी बार मनाया गया पुरुष दिवस



