बैतूल

Betul News : डॉ.अंकित त्रिपाठी ने एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर पुरुष वर्ग में प्रदेश में किया टॉप

Betul News: Dr. Ankit Tripathi topped the state in MPPSC Medical Officer male category

Betul News : डॉ.अंकित त्रिपाठी ने एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर पुरुष वर्ग में प्रदेश में किया टॉप

Betul News : (घोड़ाडोंगरी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में पदस्थ डॉ.अंकित त्रिपाठी ने एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर अनारक्षित पुरुष वर्ग में प्रदेश में टॉप किया है। एमपीपीएससी द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणाम में उन्हें 100 में से 90 अंक मिले हैं।

एमपीपीएससी द्वारा मेडिकल ऑफिसर पद के लिए दिसंबर 2022 में भर्ती निकाली थी। इस भर्ती परीक्षा में डॉक्टर अंकित त्रिपाठी शामिल हुए थे। डॉ अंकित त्रिपाठी ने बताया कि एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर में उन्होंने 100 में से 90 अंक हासिल किए है।(Betul News )

वह पुरुष वर्ग में प्रदेश में पहले स्थान पर रहे। डॉ अंकित त्रिपाठी के प्रदेश में टॉप करने पर घोड़ाडोंगरी बीएमओ डॉक्टर संजीव शर्मा, डॉ.अहमद समेत समस्त स्टाफ ने बधाई दी है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button